हम रोज ब्रेकफास्ट के दौरान करते हैं इतनी सारी गलतियां
नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इसका संतुलित व पौष्टिक होना बेहद जरूरी होता है। लेकिन लोग अक्सर इस जरूरी भोजन को लेकर कई गलतियां करते हैं।

ब्रेकफास्ट यानी नाश्ता, दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है। इसका सेवन नहीं करने से आपके शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इस स्लाइड शो के माध्यम से हम आपको नाश्ते से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथों और जरूरी तथ्यों के बारे से अवगत करा रहे हैं। ताकि आप स्वस्थ तरीके से दिन के इस सबसे महत्वपूर्ण भोजन का आनंद ले सकें।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जब आप दिन के पहले भोजन की शुरुआत फलों की जगह उनके जूस से करते हैं, तो इस दौरान फलों से जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर निकल जाते हैं। इसलिए जूस की जगह दिन की शुरुआत सबसे पहले एक गिलास पानी और फल खाकर करें। इससे आपको कुछ अतिरिक्त कैलोरी मिलेंगी।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नाश्ते में कुछ भी खाकर आप अतिरिक्त कैलोरी से नहीं बच सकते हैं। यह एक आम मिथ है कि उपवास के एक लंबे अंतराल के बाद आप जो चाहे खा लें, लेकिन आपका वजन नहीं बढ़ेगा। नाश्ते में घी-तेल वाले परांठे वेफल्स, रात का बचा खाना खाने के कैलोरी बढ़ सकती हैं।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आकर्षक नाश्ते जैसे डोनट्स और मफिन्स आपको आकर्षित तो जरूर करते हैं, लेकिन इनसे सेवन से आपके शरीर में एक वक्त के भोजन जितनी कैलोरी पैदा होती है। तो जब भी नाश्ते के रूप में ये आपके सामने आएं तो एक गहरी सांस लें और याद करें कि आपने जीवन शैली में स्वस्थ परिवर्तन किये हैं जिन्हें आप नहीं बदलने वाले और विनम्रता से इसे अस्वीकार कर दें।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कॉफी या चाय का एक प्याला अपने मन और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, लेकिन कॉफी के अधिक सेवन से बचें। यह नींद ना आने की समस्या पैदा कर सकता है। साथ ही सुबह नाश्ते में ज्यादा कॉफी पीने से यह शरीर और स्वास्थ पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती है।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नाश्ते में चॉकलेट पेनकेक्स, मफिन्स और मेयो सैंडविच की जगह एक मुट्ठी नट्स, अनाज व साबुत फल खाएं। चॉकलेट पेनकेक्स, मफिन्स और मेयो सैंडविच उच्च कैलोरी और उच्च वसा वाले नाश्ते से शुगर स्पाइक हो सकती हैं, जिनके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

भले ही आप पिछली रात किये गए भोजन से पेट भरा महसूस कर रहे हों या बहुत जल्दी में हों, ध्यान रखें नाश्ता आपके लिए बेहद जरूरी है। ब्रेकफास्ट न करने पर आपका चयापचय धीमा हो जाता है और आपको सुस्ती महसूस होने लगती है। इसलिए जब आप जल्दी में भी हों तब भी टोस्ट, फल या एक मुट्ठी अंकुरित एनाज का नाश्ता जरूर कर लें।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

बुफे नाश्ता करने से आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इसलिए चीनी से बने खाद्य पदार्थ, डोनट्स और फलों के कॉकटेल का नाश्ते के तौर पर चयन कतई न करें। इसकी जगह पर अंडे, कम वसा वाला मीट, ओट्स, गेहूं का आटा और दूध आदि पौष्टिक पदार्थों का चयन करें।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सुबह-सुबह ठूंस कर खाना आपके लिए हानिकारक साबित होता है। एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ दिन की शुरुआत करें। यह हमें हाइड्रेटेड रखता है और पाचनमें सहायक, आमाशय बीमारियों से बचाव व परिपूर्णता का अहसास देता है।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सही भोजन जिना लाभदायक होता है, वहीं गलत कहीं ज्यादा हानिकारक हो सकता है। क्योंकि नाश्ते से हमारे दिन की शुरुआत होती है, इसका पौष्टिक होना बेहद जरूरी होता है। नींबू के साथ ग्रीन टी, आधे केले / या एक अंडे के साथ ओट्स व इनके साथ में एक संतरा व एक होल वीट ब्रेड पूर्ण पौष्टिक नाश्ता कहा जा सकता है।
*Image courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।