चिया के बीजों का सेवन है बहुत फायदेमंद, जानें इसके 7 जबरदस्त लाभ और खाने का तरीका
चिया के बीज तमाम तरह के स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन आपको मोटापा घटाने, कोलेस्ट्रॉल घटाने और दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार है।

चिया के बीज देखने में तुलसी के बीज की तरह लगते हैं। पिछले कुछ सालों में वजन घटाने के लिए और तमाम तरह के सेहतमंद गुणों के लिए चिया के बीज काफी पॉपुलर हुए हैं। चिया के बीजों में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। चिया सीड्स यानी चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, प्रोटीन और तमाम मिनरल्स पाए जाते हैं। चिया के बीजों का सेवन करने से आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। ये आपके मेटबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और भूख को शांत करता है। जानें चिया के बीज खाने के 7 जबरदस्त फायदे।

चिया के बीज बहुमुखी और पौष्टिक होते हैं। इन बीजों के दो महत्वपूर्ण गुण हैं-इनमें उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूसरा यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में सहायक होते हैं। कुछ चिया बीजों को 10 मिनट के लिए भिगो दें और वह अपने आकार से दस गुना बड़े हो जाएंगे। चिया बीज आपको हमेशा स्वस्थ रखते है और ज्यादा खाने वाली आदत से भी बचाते है। आप इसे दही, सलाद या अन्य तरीके से भी खा सकते है।

इन बीजों के नियमित सेवन से इनफ्लामेशन यानी सूजन पर नियंत्रण में सहायता मिलती है। यह सूजन शरीर का क्षरण करने वाले कई रोगों का कारक है।एक गिलास पानी में एक चम्मच बीजों को डालें और आधा घंटा रख दें। इससे एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा जो हमारी पाचन प्रणाली के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह हमें फाइबर की उच्च मात्रा उपलब्ध करवाता है।

वजन कम करने के लिए तुलसी प्रजाति के बीज बहुत सहायक होते हैं क्योंकि यह आपकी भूख को दबाते हैं। इनका इस्तेमाल भोजन में करने से भोजन की खपत में कमी आती है।चिया बीज पानी की बड़ी मात्रा को अवशोषित करने की क्षमता रखता है जिस कारण वह एक जेल पदार्थ बन जाता है और जब आप इसे खाते है तो पेट में जाने के बाद ये विस्तार करने लगता है। चिया बीज बहुत कम कैलोरी के साथ पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

ये बीज ओमेगा-3 ऑयल के सबसे बड़े वनस्पति स्रोत हैं। यह ऑयल हृदय तथा कोलेस्ट्रॉल संबंधी स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि वजन के लिहाज से देखा जाए तो चिया सीड्स में सैमन मछली के मुकाबले ओमेगा-3 ऑयल अधिक होता है। यह चुंबक की तरह काम करता है जो शरीर से अपने साथ कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देता है।

इन बीजों में एंटी ऑक्सीडैंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में से फ्री रैडीकल्स को बाहर निकालने में बहुत सहायक होते हैं। फ्री रैडीकल्स का सीधा संबंध हृदय रोग तथा कैंसर से है।हृदय के स्वास्थ्य के लिए चिया सीड्स बहुत ही शानदार सिद्ध होते हैं। ये बीज असामान्य हृदय गति की दर को घटाते हैं और साथ ही ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम करते हैं।

ये बीज वनस्पति आधारित प्रोटीन के बहुत बढिय़ा स्रोत हैं जो शरीर में कई मुख्य गतिविधियों के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व हैं। इन मुख्य गतिविधियों में मांसपेशियों का निर्माण शामिल है। ओमेगा-3 वसीय अम्ल मस्तिष्क कोशिकाओं और तन्त्रिकीय तन्त्र को मजबूत कर अल्जीमर्स और पागलपन जैसे अपकर्षक रोगो से बचाता है।

अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन एक चम्मच चिया सीड्स को अपने भोजन में शामिल करना बहुत बढिय़ा रहता है। इससे आपकी रोजाना पोषण की जरूरत पूरी होती है।शरीर के तापमान को नियन्त्रित रखता है।इसमे लोहा,ओमेगा -3 फैटी एसिड,पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरे होते हैं। इन गुणों के चलते ये बीज हमारी अंदरूनी ताकत को बनाए रखने और सुधारने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।