जिलेटिन से होने वाले सौंदर्य लाभों के बारे में जाने
जिलेटिन का सेवन सेहत और सौंदर्य दोनो के लिए फायदेमंद होता है। इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से पढ़े।

जिलेटिन हाइड्रोफिलिट होता है। ये पाचन तंत्र को तंदुरूस्त रखने में मदद करता है। पाचन तंत्र का तंदुरूस्त रहना आपको कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसके सेवन से पेट के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों मे भी छेद भरने लगते है तथा सूजन भी कम होने लगती है। जिलटिन पेट में अम्लीय तत्वों की मात्रा को भी बढ़ाता है जो प्रोटीन के पाचन तंत्र विभाजन बोने के लिए अति आवश्यक है। पेट संबंधी रोग होने पर फूड एलर्जी होने का खतरा रहता है जो थॉयराइड और आटोइम्यून सिस्टम मे परेशानियों को बढ़ावा देता है। यह खाने को पचाने, खासकर कठोर तत्वोंमको हजम करने में काफी प्रभावशाली साबित होता है।
Image Source_Getty

जिलेटिन का सेवन हड्डियों को भी मजबूत करता है। हड्डियों को बनाने वाला कोलेजन एमीनो एसिड और मिनरल जिलेटिन से बढ़ता है। जिलेटिन कैल्शियम, मैंग्निशयम, फास्फोरस, सिलिकॉन और सल्फर समेत अन्य मिनरल से भरपूर होता है। अगर आपको जोड़ो मे दर्द या हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्या जैसे अर्थराइटिस, ओस्टीओपोरोसिस है तो उसमे ये लाभदायक होता है।हड्डियों को बांधे रखने वाले तंतुओं और शिराओं में लचीलापन बनाए रखने में यह बेहद मददगार है। 2 चम्मच जिलेटिन को एक चौथाई कप फ्रिज के ठंडे पानी में घोलें और इसे रात भर यूंही रहने दें। सुबह उठकर जब यह जैली की तरह गाढ़ा हो जाए, तब इसका सेवन करें। आप चाहें तो इसमें अपने अनुसार दही, जूस, शहद, पानी मिक्स करके पी सकते हैं।
Image Source_Getty

जिलेटिन मे कैलोरी कम होने पर ये वज़न घटाने में भी सहायता करती है।शरीर में मेटाबोलिज्म की मात्रा सही होने से कैलोरी में कमी आती है तथा आप जेलाटीन में मौजूद एमिनो एसिड आर्जीनाइन की मदद से मेटाबोलिज्म की सही दिशा तय कर सकते हैं। एथलीट के लिए ये फायदेमंद होती है। वजन को नियंत्रित रखते हुए ये मांसपेशियों को बढ़ाने का काम करती है। जेलाटीन में मौजूद एमिनो एसिड लाइसिन मांसपेशियों की बढ़त के लिए ज़िम्मेदार होता है।इसके प्रयोग से आपकी दिमागी मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी और मानसिक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा आप ऊर्जा व ताजगी महसूस करेंगे और तनाव से बच सकेंगे।इससे मांसपेशियों में अकड़न संबंधी समस्याएं नहीं होंगी।
Image Source_Getty

जिलेटिन में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, और क्योंकि हमारे बाल भी प्रोटीन तथा केराटिन से बने होते हैं। जिलेटिन बालों को लंबा और मज़बूत बनाने में सहायता करता है। यह बालों को चमक देने तथा उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। रोजाना एक चम्मच जिलेटिन पाउडर शैंपू में डालकर बालों को धोने से बालों में नई चमक और मजबूती आती है।
Image Source_Getty

जिलेटिन नाखूनों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जेलाटिन में मौजूद एमिनो एसिड लाइसिन तथा आर्जीनाइन नाखूनों को मज़बूत बनाते हैं। काफी कम समय में ही ये नाखूनों की दरार तथा खुरदुरेपन को ठीक कर देते हैं। जेलाटि न में मौजूद प्रोटीन नाखूनों के लिए काफी आवश्यक होता है। ये लम्बे समय तक आपके चेहरे पर मेकअप तथा सौन्दर्य पदार्थ बरकरार रखने में मदद करता है, तथा दूसरी ओर इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी त्वचा को एक समान टोन देने में मदद करता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स भी इसी से दूर होते है।
Image Source_Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।