2016 के टॉप 7 मेकअप ट्रेंड्स, जानिए और ट्राई कीजिए!
2016 को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल के अंत में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने लड़कियों का ही नहीं बल्कि सबका ध्यान आकर्षित किया।

मेकअप करना लगभग हर लड़की को पसंद होता है और किसी भी नए मेकअप ट्रेंड को लड़कियां जरूर फॉलो करती है। लेकिन हर साल नए सीजन के साथ कुछ मेकअप ट्रेंडस बदल जाते हैं। इस साल भी कुछ मेकअप ट्रेंड्स बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहें। जिन्हें लड़कियों ने फॉलो भी किया। हम भी आपको इस साल के अंत में ऐसे ही कुछ 2016 के मेकअप ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने लड़कियों का ही नहीं बल्कि सबका ध्यान आकर्षित किया। तो आइए जानें क्या है, 2016 के मेकअप ट्रेंड्स।

आमतौर पर लड़कियां पतली धनुषाकार आईब्रो ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन फेस को स्ट्रांग फ्रेम देने के लिए घनी आईब्रो का दौर, फैशन की दुनिया में एक बार फिर लौटकर आया है। यानी 2016 में मोटी घनी आइब्रो का ट्रेंड रहा है। इसे अधिकतर लड़कियों ने पसंद किया और अपनाया भी। फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण भी घनी आइब्रो में नजर आई थीं। तो देर किस बात की अब ब्रश व जेल से क्रीएट करें बोल्ड लुक व प्लकर को कहें बाय-बाय।
Image Source : patrika.com

फैशन और ट्रेंड के साथ मेकअप करने का स्टाइल भी बदल गया है। अलग-अलग लुक्स के साथ अलग-अलग मेकअप भी जरूरी है। स्मोकी आईज हमेशा से ही एवरग्रीन रही हैं, न्यूड बेस व लिप्स के साथ आप जब चाहें कैरी कर सकती हैं। इस साल भी स्मोकी आई मेकअप चलन में था। इसकी खासियत ये है कि यह आपको साधारण परिधानों में भी हॉट और बोल्ड लुक देता है। क्योंकि इस साल शिमर्स फैशन में था तो ऐसे में शिमरी स्मोकी आईज भी क्रिएट की जा सकती है।

2016 में व्हाइट काजल का ट्रेंड काफी पॉपुलर रहा। काजल आंखों की खूबसूरती बहुत बढ़ा देती है। लेकिन व्हाइट काजल से आंखे बड़ी और बोल्ड दिखती हैं। यदि आप आंखों को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो ये काजल बेस्ट है। साथ ही यह आंखों में भी चमक ला देता है। व्हाइट काजल लगाने का तरीका ग्रे, ब्लू, ब्राउन और ब्लैक काजल से हटकर है। अगर आप इसे लगाने में असहज महसूस कर रहीं है तो इसे थोड़-थोड़ा करके लगाएं। बाहर की पलकों की लाइन्स पर ब्लैक लाइनर लगाएं।
Image Source : fashionlady.in

अब तक लड़कियां डार्क और शाइनी लिप्स ज्यादा पसंद करती थीं, लेकिन 2016 में यह ट्रेंड थोड़ा कम होता दिखा। इस साल लिप्स के लिए बोल्ड वाइब्रेंट कलर्स को ज्यादा पसंद किया गया। इतना ही नहीं, कई हॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इस लुक में नजर आईं।

बोल्ड काजल लगाने का चलन भी 2016 में छाया रहा। जी हां अब ब्लैक नहीं बल्कि जैट ब्लैक होने का टाइम है। आंखों को सेक्सी लुक देने के लिए जैट ब्लैक शेड का इस्तेमाल किया जाता है। रात के समय काजल को स्मज करके बेहद ट्रेंडी लुक भी अपनाया जा सकता हैं।

2016 में यह सबसे मुख्य मेकअप टेक्निक रही। कान्टुरिंग बहुत ज्यादा फेमस हुआ है और मेकअप के इस ट्रेंड को दुनिया याद रखेगी। यह खास मेकअप सेलिब्रिटी को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी पसंद आया है। कॉन्टुरिंग मेकअप के द्वारा आप अपने नैन-नक्श जैसे नाक एवं ठोड़ी पतला या गालों में अधिक उभार लाकर अपने चेहरे की बनावट को और अधिक सुन्दर दिखा सकते हैं।

वैसे तो कैट आई मेकअप हमेशा से सदाबहार रहा है लेकिन इस साल के मेकअप ट्रेंड में कैट आई भी एक है। ये स्टाइलिश के साथ हॉट इंडियन लुक भी देता है। इस मेकअप के बाद आपकी आंखें चमकीली नजर आती हैं। इसके लिए एक्सट्रा स्मूथ और क्रीमी जेल आई लाइनर और एक एंगल्ड ब्रश की जरूरत होती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।