यहां बिताएं गर्मी की छुट्टियां

गर्मी के आते ही लोग छुट्टियां बिताने और घूमने के लिए जगहों के बारे में सर्च करने लगते हैं। वैसे भी गर्मी की चिलचिलाती धूप और काम के बोझ में थोड़ी से छुट्टी लेकर किसी सुकून भरी जगह तो जाना बनता है। आपकी इस ख्वाहिश और जरूरत को देखते हुए हम आपके लिए लाए हैं ये पांच कूल और लुभावनी जगह, जहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। Image source @ indianholiday
कानाताल

उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित छोटा सा गावं कानाताल, पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक स्थल है। यहां का हरा भरा वातावरण, बर्फ से ढंके पहाड़, नदियाँ और जंगल, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। यहां स्थित सुरखंडा देवी मंदिर प्रमुख आकर्षण है। इस जगह को शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि भगवान शिव जब हिंदू देवी सती के शरीर को कैलाश पर्वत पर ले जा रहे थे, तब इस स्थल पर देवी का सिर गिरा था। यहां गढ़वाल से कोई भी पब्लिक सेवा लेकर पहुंचा जा सकता है।Image source @ ecoadventurecamp
निकोलस रोरिक की कला दीर्घा

बेशक आपने कुल्लू के निकट नग्गर नामक स्थान पर स्थित जगह निकोलस रोरिक की कला दीर्घा का नाम नहीं सुना होगा। यह जगह गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए काफी अच्छी है। यह काफी शांत जगह है जहां की शीतल और ठंडी वायु आपको शहर की गर्मी से राहत देगी। यहां से 46 किमी दूर स्थित मणीकर्ण जरूर घूमें। यह स्थान सिक्खों एवं हिंदुओं का धार्मिक स्थल है। यहां के लिए दिल्ली एवं चंडीगढ़ से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध है। Image source @ wikimedia
मनाली

व्यास नदी के तट पर बसा मनाली आपको गर्मी में सुकून देगा। यहां से दिखाई देनी वाली बर्फीली चोटियां एवं आसपास फैले सेबों के बाग आपका मन मोह लेंगे। हिडिम्बा देवी मंदिर, तिब्बती मठ और वशिष्ठ बाथ यहां के मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। यहां के लिए भी आप दिल्ली से सीधी बस ले सकते हैं।Image source @ getty
शांत जगह है नाहन

शिमला पर्यटकों का सबसे मनपसंदीदा जगह है जिस कारण यहां काफी भीड़ होती है। इस कारण शिमला की जगह इस बार नाहन जाएं। शिवालिक पहाड़ियों में बसा नाहन एक छोटा किंतु मनोरम स्थल है। यहां के मंदिर, बाग एवं यहां का रानीताल पर्यटकों के लिए घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। नाहन से 45 किमी की दूरी पर रेणुका झील है, जिसे अंतिम दिन जरूर घूमे जाएं। अंबाला एवं चंडीगढ़ से नाहन के लिए यहां से सीधी बस सेवा है। Image source @ travelindiaa
ऋषिकेश

यह जगह योग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां लोग ध्यान और योग करने आते हैं। यह एक धार्मिक और ऐडवेंचर्स जगह है। यहां घूमने के लिए बहुत सारे मंदिर हैं। वहीं ऐडवेंचर्स गतिविधियों के तौर पर वन ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, वाटर राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और बंजी जंपिंग कर सकते हैं। यहां जाने के लिए हरिद्वार स्टेशन से कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट ले सकते हैं। Image source @ amazonaws