2016 में OMH के टॉप-5 घरेलू नुस्खे

वैसे तो हम आपको समय-समय पर घरेलू उपायों से अवगत कराते ही रहते हैं। लेकिन इस साल के अंत में हम आपके लिए ओनली माई हेल्‍थ के टॉप 5 घरेलू नुस्‍खे लेकर आये हैं। जिन्‍हें आपने सबसे ज्‍यादा सराहा, पसंद किया और अपनी समस्‍याओं को दूर करने के लिए इनका इस्‍तेमाल भी किया।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Dec 08, 2016

OMH के टॉप-5 घरेलू नुस्खे

OMH के टॉप-5 घरेलू नुस्खे
1/6

वैसे तो हम आपको समय-समय पर घरेलू उपायों से अवगत कराते ही रहते हैं। फिर चाहे वह घरेलू उपाय बीमारियों से जुड़े हो या फिर त्‍वचा संबंधी समस्‍याओं से या बालों की समस्‍याओं से या रोजमर्रा की बातों से। यहां तक कि अलग-अलग तरह के हर्ब्‍स की जानकारी भी हम आपको देते हैं। लेकिन इस साल के अंत में हम आपके लिए ओनली माई हेल्‍थ के टॉप 5 घरेलू नुस्‍खे लेकर आये हैं। जिन्‍हें आपने सबसे ज्‍यादा सराहा, पसंद किया और अपनी समस्‍याओं को दूर करने के लिए इनका इस्‍तेमाल भी किया। तो देर किस बात की हमारे साथ आप भी 2016 के ओएमएच की टॉप 5 घरेलू नुस्‍खों को जानने के लिए तैयार हो जाये। 

जानें दूध में तुलसी के पत्‍ते मिलाकर पीने के क्‍या हैं फायदे

जानें दूध में तुलसी के पत्‍ते मिलाकर पीने के क्‍या हैं फायदे
2/6

तुलसी एक ऐसा हर्ब है जो कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकती है। सर्दी-जुकाम हो या सिरदर्द, तुलसी का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ मिलता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि तुलसी को अगर दूध के साथ मिला लिया जाये तो ये कई बीमारियों के लिए रामबाण साबित होती है। यह तनाव, बुखार, सांस के रोगों, किडनी और दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह स्‍लाइड शो आप लोगों को बहुत पसंद आया था। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। तुलसी के पत्‍ते

रोज एक चम्‍मच जीरे के सेवन से तीन गुना तेजी से कम होता है फैट

रोज एक चम्‍मच जीरे के सेवन से तीन गुना तेजी से कम होता है फैट
3/6

जीरा हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर हमें ऊर्जावान रखता है। साथ ही यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी बढ़ता है। इससे ऊर्जा का स्‍तर भी बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म का स्‍तर भी तेज होता है। हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ-साथ फैट बर्न की गति को भी बढ़ाता है। पेट से सबंधित सभी तरह की समस्याओं में जीरे का सेवन लाभकारी है। इस आर्टिकल में तेजी से जीरे के सेवन से तेजी से वजन कम करने के नुस्‍खे के बारे में बताया गया है जिसे आप लोगों ने बेहद पसंद किया।  इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें। जीरे के सेवन

ऊंटनी का दूध

ऊंटनी का दूध
4/6

ऊंटनी का दूध मधुमेह जैसी जटिल बीमारी ठीक करने के अलावा अन्य कई सारी बीमारियां भी ठीक कर देता है। इसका दूध लगातार एक से दो महीने तक पीने से शरीर की कई सारी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इस लेख में ऊंटनी के दूध के फायदे और उनसे दूर होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया था। जिसे आप लोगों ने बहुत पसंद किया। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें। ऊंटनी का दूध

नींबू के छिलके से ऐसे दूर भगाएं जोड़ों का दर्द

नींबू के छिलके से ऐसे दूर भगाएं जोड़ों का दर्द
5/6

अगर अनहेल्दी खाने के कारण या फिर किसी अन्य समस्या के चलते आपको जोड़ों में दर्द की समस्या हो गई है या आपका कोई परिचित इस बीमारी से पीड़ित है तो नींबू के छिलकों का इस्तेमाल करें। इस लेख में जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए नींबू के छिलके के उपयोग के बारे में बताया गया है। आप लोगों ने इस घरेलू उपाय को बहुत पसंद किया। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें। नींबू के छिलके

हमें क्‍यों खाने चाहिए भीगे हुए बादाम

हमें क्‍यों खाने चाहिए भीगे हुए बादाम
6/6

बादाम अपने असीम स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के लिए जाना जाता है और सबसे ज्‍यादा यह याद्दाश्‍त बढ़ने में मदद के लिए जाना जाता है। बादाम आवश्‍यक विटामिन और मिनरल जैसे विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। लेकिन इन सभी पोषक तत्‍वों को अवशोषित करने के लिए, बादाम को खाने से पहले रात भर पानी में भिगोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन होता है जो पोषक तत्‍वों के अवशोषण को रोकता है। यह आर्टिकल आप लोगों ने बहुत पसंद किया। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें। भीगे हुए बादामImage Source : naturallifeenergy.com

Disclaimer