त्योहारों में पीरियड्स से छुट्टी पाने के लिए ये 4 चीजें खाएं
समय से पहले पीरियड्स करवाना चाहती हैं तो ये चार चीजें खाएं। पीरियड्स कराने के लिए दवाई ना लें।

अब सीता के कल एक्जाम थे और उसके पीरियड्स आज से ही शुरू हो गए थे। ऐसे में पेट दर्द के कारण वो पढ़ भी नहीं पा रही थी और कल एक्जाम देने भी जाना था। जबकि उसकी दोस्त गीता को पीरियड्स नहीं हुए थे जबकि दोनों की डेट्स एक थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि गीता ने समय से पहले ही पीरियड्स करा लिए थे। बिल्कुल... ऐसा होता है। आप भी ये चार खाने की चीजें इस्तेमाल कर समय से पहले पीरियड्स शुरू करवा सकती हैं।

गुड़ एक ऐसी चीज है जो आपको कहीं बी मिल जाएगी और सामान्य तौर पर घर में भी इसे रखा ही जाता है। लोग ठंड में सर्दी भगाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि ये गर्म करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। तो अगर आप समय से पहले पीरियड्स कराना चाहती हैं तो गुड़ खाना शुरू कर दें। पानी में अदरक और गुड़ उबालकर उसे खाली पेट पिएं। इससे समय से पहले पीरियड शुरू हो जाएगा।

अजवाइन और मेथी के बीज पाचन तंत्र को सही करने का काम करते हैं। तो समय से पहले माहवारी शुरू कराने के लिए भी ये अचूक उपाय है। जिस समय आप पीरियड कराना चाहती हैं उसके दस दिन पहले से अजवाइन या मेथी का जूस पीना शुरू कर दें। इससे निर्धारित समय से पहले पीरियड हो जाएंगे।

शरीर में गर्मी में पाने के लिए एक चुटकी हल्दी काफी होती है। ऐसे में समय से पहले पीरियड्स कराने के लिए तो ये अचूक उपाय है। तो पीरियड्स की डेट के पंद्रह दिन पहले उबलते हुए पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर सुबह-शाम पिएं। इससे दस दिन बाद ही पीरियड्स हो जाएंगे।

तिल... हर चीज का अचूक इलाज। सामान्य तौर पर लोग कब्ज से छुटाकारा पाने के लिए इ्सतेमाल करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल पीरियड्स समय से पहले शुरू कराने में भी किया जाता है। तो जब आपको पीरियड्स कराने हों उसके पांच दिन पहले से सुबह-शाम एक छोटा चम्मच तिल गर्म पानी में उबालकर पिएं। इससे पांच दिन बाद ही माहवारी शुरू हो जाएगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।