बंद नाक से छुटकारा दिलाती है ओरेगेनो की पत्ती, जानें अन्य फायदे
ओरेगेनो को 'पिज्जा हर्ब' के रुप में जाना जाता है। ज्यादातर लोग ओरेगेनो का सिर्फ पिज्जा में स्वाद बढ़ाने वाले तत्व के रुप में जानते हैं। लेकिन ओरेगेनो सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी हर्ब में से एक हैं। इसके अलावा लोग इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने

ओरेगेनो में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई कॉम्पलैक्स के साथ जिंक, मैग्निशियम, आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम, कॉपर, मैगनीज भी पाया जाता है। ये सारे तत्व हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी और फायदेमंद हैं।

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक से भरपूर ओरेगेनो का सेवन कॉमन कोल्ड से बचने का अच्छा उपाय है। जब भी आपको गले में खराश या सर्दी होने की आशंका लगे तो संतरे के जूस में तीन बूंद ओरेगोनो ऑयल डाल कर पी लें। पांच दिन तक नियित रुप से इस ड्रिंक को दिन में एक बार लें। जल्दी ही आराम मिलेगा।

बंद नाक के लिए ओरेगेनो ऑयल की तीन बूंद को आधा कप उबले हुए पानी में मिला कर पी लें। आप चाहें तो स्टीम लेने के लिए तैयार किए गए पानी में भी ओरेगेनो ऑयल को डाल सकते हैं और दिन में दो बार स्टीम लें। इससे बंद नाक जल्द ही खुल जाएगी।

ओरेगेनो में मौजूद एंटीवायरल तत्व जल्द ही फ्लू के लक्षणों से निजात दिलाते हैं। औमतौर पर फ्लू होने पर सिरदर्द , बुखार, उल्टी, कफ, गले में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। एक गिलास पानी में ओरेगेनों की कुछ बूंद मिलाकर पीने से आपको इन लक्षणों से निजात मिल सकता है।

मासिक धर्म में दौरान होने वाला पेट दर्द महिलाओं के लिए असहनीय हो जाता है। ऐसे में ओरेगेनो टी या गर्म पानी में ओरेगेनों ऑयल की कूछ बूंदे मिलकार पीने से जल्द ही आराम मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक उपचार है। इसके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

कई बार आंतों में होने वाले संक्रमण की वजह से पेट में दर्द और गैस जैसी समस्या शुरु हो जाती है। यह समस्या आंतों में मौजूद कुछ खास परजीवी के कारण होती है। ओरेगेनो ऐसे ही परजीवी को मार कर इन समस्याओं से निजात दिलाता है। सूखे हुए ओरेगेनों की मदद से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

यह हर्ब पौटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। शरीर के अंगों और कोशिकाओं के लिए यह एक अच्छा तत्व है। यह हृदय की तेज धड़कनों को नियंत्रित करता है और रक्तचाप जैसी गंभीर समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्राकृतिक स्रोत है जो कि हृदय रोग को दूर रखने में मददगार होता है।

ओरेगेनो में फेफड़ों को साफ करने वाले तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से अस्थमा की समस्या से बचा जा सकता है। अगर आप अस्थमा की समस्या से ग्रस्त हैं तो ओरेगेनों टी ले सकते हैं आप चाहें तो उसमें चीनी की जगह शहद का प्रयोग कर सकते हैं। इसे आप दिन में चार या पांच बार ले सकते हैं।

इस हर्ब में कोलेस्ट्रोल नहीं होता है साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर के सेवन से आप बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें कार्वाक्रोल नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर पर जमे फैट को कम करने में मददगार होता है।

ओरेगेनो में फाइबर का अच्छा स्रोत है जो कैंसर पैदा करने वाले टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकाल देता है। एंटीबैक्टेरियल और एंटी इंफलामैटरी से भरपूर ओरेगेनों स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी दूर रखता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।