किस करने के 10 कारण
जब आप जानेंगे कि किस करना कितना फायदेमंद होता है, तो यकीन मानिए कि आप भी अपने पार्टनर को किस करने के बहाने ढूंढने लगेंगे।

सिर्फ प्यार का इजहार नहीं है चुंबन
किस या चुंबन प्रेम की अनुभूति कराने का सहज माध्यम है। यह दो प्रेमियों को इस दूसरे के करीब होने का अहसास कराता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किस करने से आपकी सेहत को भी फायदा होता है। कई शोध इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं कि किस करने से न केवल दो लोगों का रिशत मजबूत होता है, बल्कि इससे उनके दिल और दिमाग को भी लाभ पहुंचता है। जब आप जानेंगे कि किस करना कितना फायदेमंद होता है, तो यकीन मानिए कि आप भी अपने पार्टनर को किस करने के बहाने ढूंढने लगेंगे।

जिंदादिल बनाये
क्या आप कभी सोच सकते है कि किस करने के भी कई फायदे होते है। एक सर्वे के मुताबिक, जो लोग किस करने से नहीं कतराते वह अपनी लाइफ को ज्यादा बेहतर तरीके से जिंदादिल होकर जीते है जबकि किस से परहेज रखने वाले थके-थके परेशान रहते है। यानी किस आपको जीवन के प्रति सकारात्मक बनाने में मदद करता है।

मजबूत होते हैं रिश्ते
किसिंग के दौरान ऑक्सिटॉसिन नाम का हार्मोन बनता है, जो दो लोगों के बीच बॉडिंग को मजबूत बनाता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि जब दो लोग लिप लॉक करते हैं, तो उनकी करीबियां बढ़ जाती हैं। इसलिए अपने रिश्ते में मजबूती और करीबियां बढ़ने के कारण दो लोग किस करते है।

खुशी का एहसास
किस करने से एंडोफिन्स और एंड्रोफिन्स नामक हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जिससे एक अलग तरह की खुशी मिलती है। डॉक्टरों का मानना है कि अगर आप डिप्रेशन में है तो दवा से ज्यादा किस कारगर होता है।

दर्द दूर भगाए
कई लोग दर्द से राहत पाने के लिए किस करते है। किस करने के दौरान बॉडी में एड्रेलिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो शरीर में दर्द कम करने में मददगार होता है। अगर एक दूसरे के बेहद करीब होकर किस किया जाए, तो कई तरह से छोटे-मोटे दर्द तो यूं ही गायब हो जाते हैं। सबसे ज्यादा यह कारगर सिर दर्द में होता है।

कैविटी करे दूर
किस से आप अपने दांतों की कैविटी को दूर करके दांतों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। किस करने से साल्विया का उत्पादन अधिक होता है। यह साल्विया दांतों में कैविटी, सड़न और प्लार्क पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है।

तनाव कम करे
थकान के लिए कॉर्टिसल हार्मोन जिम्मेदार होता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन भी जिम्मेदार कहा जाता है। किस करने से बॉडी में कॉर्टीसॉल कम होता है और इम्यून सिस्टम बढ़ता है जिससे तनाव में कमी आती है। इसलिए तनाव को दूर करने और बेहतर फिल करने के लिए भी लोग अपने पार्टनर को किस करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद
किस करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल भी नियंत्रित रहता है। एक शोध के अनुसार, तनाव हृदय रोग के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होता है। इसलिए चुंबन आपके दिल को स्वस्थ रखता है और कार्डियोवस्कुलर बीमारियों से दूर रखता है।

मांसपेशियों में मजबूती
अपने चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी लोग किस करते है। शोधकर्ताओं के अनुसार किस करने से चेहरे की 30 मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है। इससे गाल सही आकार में रहते हैं और मांसपेशियां मजबूत होती है।

हार्मोंस की अदला बदली
कई महिलाएं सेक्स क्षमता को बढ़ाने के लिए भी किस करती हैं। किस के दौरान पुरुष के टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोंस महिला के मुंह में स्थानांतरित होते है। टेस्टोस्टेरोन महिला की उत्तेजना को बढ़ा देता है और परिणामस्वरुप सेक्स के अवसर ज्यादा बढ़ते हैं|

कैलोरी करे बर्न
अधिकतर शारीरिक गतिविधियों की तरह किस करने से भी शरीर की कैलोरी जलती है। यह भी किस करने का एक कारण है। एक छोटी सी और रोमांटिक किस में लगभग 2 से 3 कैलोरी खर्च होती है जबकि एक भावुक किस में 5 या उससे ज्यादा कैलोरी तक खर्च हो जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।