पैलियो आहार

पैलियो आहार में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ मौजूद होते है। ये खाद्य पदार्थ भूख हार्मोन और ब्लड में शुगर की मात्रा को संतुलित रखते हैं। पैलियो आहार शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है, वजन को नियंत्रित रखता है और इसके साथ ही हमारे मानसिक स्वास्‍थ्‍य में भी सुधार करता है। इसके अलावा पैलियो आहार के अन्य कई लाभ भी हैं-
अधिक ऊर्जा का संचार

पैलियो आहार को हर मौसम के लिए उपयुक्त भोजन माना जाता है। इसमें मौजूद सभी खाद्य पदार्थ से अधिकतम ऊर्जा मिलती है। अगर कोई दृढ़ता से अपने आहार में पैलियो आहार को शामिल करता है, तो उसे एनर्जी के लिए किसी भी एनर्जी ड्रिक को पीने की जरूरत नहीं होती। यह आहार आधुनिक आहार की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में एनर्जी प्रदान करता है।
वजन में कमी

अपने आहार से पैलियो आहार का सेवन आपको संतुलित वजन देता है। इसमें शरीर की जरूरत के अनुसार सभी स्वास्थ्‍य और आवश्यरक पोषक तत्वो सही मात्रा में मौजूद होते है। जिससे आपका वजन बढ़ता नहीं है। और साथ ही अगर आपका वजन अधिक है तो वह भी कम हो जाता है।
इम्यूनिटी में सुधार

पैलियो आहार का आधार शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना होता है। पैलियो आहार योजना से आप आसानी से क्रैप फूड्स से बच सकते है। इससे इम्यूनिटी और सपूर्ण स्वास्थ्‍य में सुधार होता है।
मानसिक स्वास्थ्य

पैलियो आहार प्रोटीन और फैट का प्राकृतिक स्रोत है जिसमें मछली जैसे सालमोन शामिल है। सालमोन ओमेगा-3 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत है जिसमें डीएचए होता है, जो हार्ट, आंखों और मस्तिष्क के विकास और संचालन के लिए अच्छा माना जाता है।
स्वस्थ आंत

बहुत ज्यादा प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और तनाव लेने से आंतों और खाद्य प्रणाली को नुकसान होता है। यह अंदर से सूज भी सकती है। पैलियो आहार न केवल शरीर के सभी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करता है बल्कि खराब आंत से शरीर को बचाता भी है।
पाचन शक्ति

पैलियो आहार आपको ऐसा खाना खाने की सलाह देता है जो आपकी पचाने की क्षमता के अनुकूल हो। हालांकि हमारा शरीर पहले से ही इस तरह के खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए अनुकूल होता है। पैलियो आहार लेने के बाद पाचन शक्ति के खराब होने का खतरा नहीं रहता।
बेहतर मसल्स

पैलियो आहार प्रोटीन के प्राकृतिक स्रोतों पर आधारित होता है। इससे आपको अधिक और बेहतर मांसपेशियां हासिल कर सकते हैं। मोल मसल्स जो बॉडी को अधिक एनर्जी देते है वह शरीर की मांसपेशियों को सेल की बजाय वसा सेल में भेज देते है।
कम एलर्जी

कुछ लोगों को बीज और डेयरी उत्पादों जैसे खाद्य पदार्थों से एलर्जी होती है। और कई पदार्थ तो ऐसे है जिनके बारे में उन्हें पता भी नहीं लगता है। यह आधु्निक आहार के साथ बहुत ही आम समस्या हो गई है। जबकि पैलियो आहार के साथ इस तरह की समस्या नहीं होती और पैलियो आहार इस तरह के खाद्य पदार्थों से एक या दो महीने बचने की सलाह देता है।
पूर्ण आहार

पैलियो आहार में स्वस्थ सब्जियों और फलों को शामिल किया जाता है। इसके मुख्य खाद्य पदार्थ मौसम और आवश्यकता पर निर्भर करते है। भले ही आप खाद्य पदार्थों की जगह पैलियो आहार को चुनें लेकिन यह सुनिश्चित है कि इनसे आपके शरीर की जरूरत के अनुसार सारे पोषण मौजूद है।