पैलियो आहार के टॉप 10 लाभ
पैलियो आहार हमें कई प्रकार के लाभ देता है जैसे एनर्जी का लेवल बढ़ाना, वजन नियंत्रित होना आदि। आइए जानें इस स्लाइड शो में पैलियो आहार के लाभ के बारे में।

पैलियो आहार में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ मौजूद होते है। ये खाद्य पदार्थ भूख हार्मोन और ब्लड में शुगर की मात्रा को संतुलित रखते हैं। पैलियो आहार शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है, वजन को नियंत्रित रखता है और इसके साथ ही हमारे मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसके अलावा पैलियो आहार के अन्य कई लाभ भी हैं-

पैलियो आहार को हर मौसम के लिए उपयुक्त भोजन माना जाता है। इसमें मौजूद सभी खाद्य पदार्थ से अधिकतम ऊर्जा मिलती है। अगर कोई दृढ़ता से अपने आहार में पैलियो आहार को शामिल करता है, तो उसे एनर्जी के लिए किसी भी एनर्जी ड्रिक को पीने की जरूरत नहीं होती। यह आहार आधुनिक आहार की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में एनर्जी प्रदान करता है।

अपने आहार से पैलियो आहार का सेवन आपको संतुलित वजन देता है। इसमें शरीर की जरूरत के अनुसार सभी स्वास्थ्य और आवश्यरक पोषक तत्वो सही मात्रा में मौजूद होते है। जिससे आपका वजन बढ़ता नहीं है। और साथ ही अगर आपका वजन अधिक है तो वह भी कम हो जाता है।

पैलियो आहार का आधार शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना होता है। पैलियो आहार योजना से आप आसानी से क्रैप फूड्स से बच सकते है। इससे इम्यूनिटी और सपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।

पैलियो आहार प्रोटीन और फैट का प्राकृतिक स्रोत है जिसमें मछली जैसे सालमोन शामिल है। सालमोन ओमेगा-3 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत है जिसमें डीएचए होता है, जो हार्ट, आंखों और मस्तिष्क के विकास और संचालन के लिए अच्छा माना जाता है।

बहुत ज्यादा प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और तनाव लेने से आंतों और खाद्य प्रणाली को नुकसान होता है। यह अंदर से सूज भी सकती है। पैलियो आहार न केवल शरीर के सभी पोषक तत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करता है बल्कि खराब आंत से शरीर को बचाता भी है।

पैलियो आहार आपको ऐसा खाना खाने की सलाह देता है जो आपकी पचाने की क्षमता के अनुकूल हो। हालांकि हमारा शरीर पहले से ही इस तरह के खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए अनुकूल होता है। पैलियो आहार लेने के बाद पाचन शक्ति के खराब होने का खतरा नहीं रहता।

पैलियो आहार प्रोटीन के प्राकृतिक स्रोतों पर आधारित होता है। इससे आपको अधिक और बेहतर मांसपेशियां हासिल कर सकते हैं। मोल मसल्स जो बॉडी को अधिक एनर्जी देते है वह शरीर की मांसपेशियों को सेल की बजाय वसा सेल में भेज देते है।

कुछ लोगों को बीज और डेयरी उत्पादों जैसे खाद्य पदार्थों से एलर्जी होती है। और कई पदार्थ तो ऐसे है जिनके बारे में उन्हें पता भी नहीं लगता है। यह आधु्निक आहार के साथ बहुत ही आम समस्या हो गई है। जबकि पैलियो आहार के साथ इस तरह की समस्या नहीं होती और पैलियो आहार इस तरह के खाद्य पदार्थों से एक या दो महीने बचने की सलाह देता है।

पैलियो आहार में स्वस्थ सब्जियों और फलों को शामिल किया जाता है। इसके मुख्य खाद्य पदार्थ मौसम और आवश्यकता पर निर्भर करते है। भले ही आप खाद्य पदार्थों की जगह पैलियो आहार को चुनें लेकिन यह सुनिश्चित है कि इनसे आपके शरीर की जरूरत के अनुसार सारे पोषण मौजूद है।

पैलियो आहार मानव शरीर को कार्बोहाइड्रेट हज़म की तुलना में अलग तरह से एक फ्रुक्टोज हज़म तथ्य के अनुसार कार्य करता है। इसके अंतर्गत सही मात्रा में पचाने वाले फल शामिल है जो फ्रक्टोस सामग्री को उचित राशि में रखते है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।