अपने टूथब्रश का यूं रखें खयाल
दांतों की देखभाल के लिए इस बात का महत्व बहुत ज्यादा होता है कि आप सही तरीके से नियमित ब्रश करते हैं या नहीं। इसलिए ब्रश की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है।

फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करना, दांतों की देखभाल का सरल और व्यापक रूप से प्रचलित तरीका है। नियमित और ठीक तरीके से दांतों में ब्रश करना प्लॉक को कम करने में मदद करता है। प्लॉक दांतों और मसूड़ों की बीमारियों का कारण होता है। इसके अलावा फ्लोराइड कैविटी रोकने में भी मदद करता है। image courtesy : getty images

जानकारों के अनुसार, दांतों की सफाई में टूथपेस्ट का बहुत कम और टूथब्रश का अहम रोल होता है। दांतों की देखभाल के लिए इस बात का महत्व बहुत ज्यादा होता है कि आप सही तरीके से नियमित ब्रश करते हैं या नहीं। इसलिए ब्रश की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। image courtesy : getty images

पुराने ब्रश को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से संक्रमण से बीमारी होने का खतरा रहता है, एक ही जगह पर परिवार के सभी सदस्यों के टूथब्रश को रखना भी बीमारी फैलता है। साथ अगर टूथब्रश गीला ही रख दिया जाए तो उसमें काफी अधिक मात्रा में बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं। अगर आप इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो टूथब्रश की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। आइए यहां टूथब्रश की देखभाल के लिए दिये आसान टिप्स के बारे में जानते हैं। image courtesy : getty images

टूथब्रश को कभी भी शेयर न करें क्योंकि एक दूसरे का टूथब्रश इस्तेमाल करने से शरीर के तरल पदार्थ का आदान-प्रदान होता है। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। टूथब्रश अस्थायी रूप से खून में बैक्टीरिया के स्तर को बढ़ा देता है और टूथब्रश साझा करने से इसका स्तर बहुत अधिक बढ़ जाता है। image courtesy : getty images

उपयोग के पहले और बाद में टूथब्रश को अच्छे से धो लें। ब्रश करने के बाद, टूथब्रश से टूथपेस्ट साफ करने के लिए उसे अच्छी तरह से नल के पानी से अंगूठे से रगड़कर धो लें। ऐस पांच से दस सेकंड के लिए करें। फिर उसे सुखाकर सीधा करके रख दें। image courtesy : getty images

टूथब्रश की स्वच्छता को महत्व देना बहुत जरूरी होता है। दंत चिकित्सकों के अनुसार, हर दो या तीन महीने के अंतराल में टूथब्रश बदलना चाहिए। पुराने टूथब्रश के ब्रिसल्स सख्त या फैल जाते हैं जिससे दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती और इनसे संक्रमण की आशंका भी अधिक रहती है। image courtesy : getty images

नियमित रूप से टूथब्रश को कवर या बंद कंटेनर में स्टोर न करें। इस तरह की स्थिति (एक आर्द्र वातावरण) खुली हवा में होने वाले बैक्टीरिया विकास के लिए अधिक अनुकूल होती हैं। image courtesy : getty images

गर्म पानी बैक्टीरिया का नाश करता है। ब्रश के अंदर जमी गंदगी को साफ करने के लिये उसे उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिये रखें। ब्रश को गर्म पानी से धोने के बाद इसे आधा ढक्कन हाइड्रोजन पैराऑक्साइड और आधा पानी भर कर 1 मिनट के लिये डुबो कर रखें। image courtesy : getty images

पूरी तरह से सूखे हुए टूथब्रश का प्रयोग करें। सभी के पास दो टूथब्रश होने चाहिए, ताकी उपयोग के बीच ब्रश को सूखने के लिए पर्याप्त समय (24 घंटे) मिल जाये। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप एक जगह पर एक से अधिक ब्रश को रखना है, तो वह एक दूसरे के संपर्क में न आये। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।