बर्तनों से मछली की महक

नॉनवेज खाने वाले लोग अपने घर पर ही भी मछली बनाना पसंद करते हैं, लेकिन घर पर मछली बनाने से बर्तनों में बदबू आने लगती है और इससे पीछा छुड़ाना थोड़ा मुश्‍किल हो जाता है। आप चाहे मछली को फ्राई करके बनाएं या फिर ग्रिल्‍ल, बदबू तो उसमें आती ही है। मछली के अलावा बर्तनों में अंडे, लहसुन और प्‍याज आदि की बदबू भी समा जाती है। अगर आपकी भी यही समस्‍या है तो आप बर्तनों से मछली की बदबू को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए इस स्‍लाइड शो के माध्‍यम से ऐसे की कुछ सिंपल घरेलू उपायों की जानकारी लेते हैं।
अच्छी महक वाला नींबू

नींबू में अच्‍छी महक होने के कारण यह बर्तनों से बदबू को हटाने में कारगर होता है। महक को दूर करने के लिए बर्तन को नींबू के छिलके से रगडे़ और उसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। आप बर्तन धोने के लिए शुद्ध नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। या अगर आप सीधे नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप एक कपड़े को नींबू के रस में डुबाकर बर्तन को साफ करें।
सिरके का जादू

सिरके से बर्तनों को साफ किया जा सकता है। सिरका ना केवल जमे दाग को हटता है बल्‍कि यह बर्तनों को चमका भी देता है। अगर आप बर्तनों से महक को हटाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले बर्तन को सामान्य साबुन से धो लें। इसके बाद बर्तन में एक चम्मच सिरका डाल कर छोड़ दें। फिर बाद में इसे पानी से धो लें।
डिश वॉश करने वाला साबुन

बर्तनों से मछली की महक को दूर करने के लिए अपने बर्तनों को गर्म पानी में भिगोकर रखं और बाद में उसे लिक्‍विड सोप से धो लें। महक को दूर करने के लिए नींबू फ्लेवर का लिक्‍विड ज्‍यादा अच्‍छा रहता है।
संतरे का छिलका

महक को दूर करने में संतरे के छिलके भी बहुत मददगार होते हैं। अगर आप मछली बनाने के बाद बर्तन में नींबू या संतरे का छिलका उबालेगीं और 30 मिनट के बाद उसे लिक्‍विड सोप से धो लेगीं तो उसमें बदबू नहीं आएगी।
सेब से भी होती है बदबू दूर

आपको जानकर आश्‍चर्य होगा, लेकिन यह सच है कि मछली से बर्तनों में आने वाली महक को दूर करने में सेब का इस्‍तेमाल भी फायदेमंद होता है। इसके लिए मछली पकाने से पहले बर्तन को सेब की एक स्‍लाइस से रगड़ दीजिये। इससे भी बर्तनों में से बदबू नहीं आती है। Image Source : Getty