जवानी रखें बरकार

बुढ़ापा सबको आता है, आपको भी आएगा। आप बुढ़ापा आने से तो नहीं रोक सकते लेकिन बुढ़ापे में भी जवां-जवां से जरूर रह सकते हैं। आदमी जब तक अपने दिल-दिमाग से जवान रहता है, तब तक उसकी गिनती बूढ़ों में नहीं होती है। फिर चाहें कितनी भी उम्र बीत जाए। आइए इस स्लाइडशो को जरिए हम आपको बताते है हर दिमाग को जवां रखने के कुछ टिप्‍स बताते हैं। ImageCourtesy@GettyImages
आहार का रखें ध्यान

उम्र के साथ शरीर में भी बदलाव आने लगता है। इसलिए शरीर की आवश्यकतानुसार आहार लेना शुरू करें। विटामिन सी जैसे वला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर, फ़ूल गोभी, हरी मिर्च और आम आदि को अपनें भोजन में शामिल करें। सैचुरेटेड फैट के सेवन से बचें। खाने में पेय पर्दाथों की मात्रा अधिक से अधिक रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए सूप, दाल का पानी या फिर दलिया जैसी चीजें ली जा सकती हैं। ImageCourtesy@GettyImages
रोजाना व्यायाम करें

उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर हो सकती है इसलिए तंदरूस्त रहने के लिए अपनें शरीर में कैल्शियम की मात्रा का ध्यान जरूर रखें। साथ ही व्यायाम से हड्डियों को जंग लगने से बचाया जा सकतै है। रोज 40 मिनट की वॉक, 15 मिनट योग व मेडिटेशन, सही पोजिशनिंग और हेल्दी डाइट के साथ कैल्शियम सप्लीमेंट बुजुर्गों की हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। दिन में कम से कम 15-20 मिनट धूप में जरूर बैठें क्योंकि सूरज की रोशनी से विटामिन डी मिलती है। ImageCourtesy@GettyImages
सकारात्मक बनें

उम्र के साथ बदलना सीखें। य़े आपको लंबे समय तक जवान रखनें में बहुत मदद करेंगी। कई बार बढ़ती उम्र में लोग अवसाद से घिर जाते है, क्योंकि उनकी इच्छानुसार काम नहीं होता। इस एटीट्यूड को बदल दीजिए। कैसी भी परिस्थितियां आएं अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता नहीं आती साथ आपको भी जीवन में नए अनुभव होतें है। ImageCourtesy@GettyImages
शौक पालें

शौक ना सिर्फ आपको रचनात्मक बनाता है साथ ही आपके स्वास्थ्य को भी सक्रिय रखता है। इसलिए शौक पालिए। जिंदगी के आपा-धापी में रह गए सपनों को पूरा करिए। आसपास के सामाजिक कार्यों में हिस्सा लीजिए। इससे ना सिर्फ आपका समय आसानी से बीत जाएगा आपको नए-नए लोगों से संपर्क भी होगा कविता या कहानी लिखना, पेंटिंग करना आदि समय का बेहतर उपयोग है। ImageCourtesy@GettyImages
दिमागी कसरत करें

शरीर के साथ साथ दिमाग की कसरत भी बहुत जरूरी है। अगर आपका दिमाग काम करना बंद कर देगा तो आप अपने शरीर का ख्याल नहीं रख सकते। व्यक्ति को खुश रखने पर जोर देना है। इसके लिए तर्कशक्ति वाले सवालों को हल कीजिए, पहेलियों को सुल‍झाइये, सुडोकू में दिमाग लगाइए। फिर देखिये कैसे आपकी तर्कशक्ति बढ़ती है। पढ़ने की आदत डालें। ImageCourtesy@GettyImages
तनाव को रखें दूर

तनाव अवसाद आदि समय से पहले ही इंसान को बूढ़ा बना देते हैं। इसलिए तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन और योगा का सहारा लीजिए। मोटापे को भी कंट्रोल मे रखें कयोंकि मोटापा भी कई बीमारियों को न्यौता देता है और बीमारियां बयूटी पर भी असर डालती हैं। क्रोध करने और मानसिक चिंता से समय से पहिले ही त्वचा पर झुर्रिया आने लगती हैं। दिमागी तनाव से हमारे शरीर में एक रासायनिक प्रक्रिया उत्पन्न होती है जिससे कोर्टिसोल उत्पन्न होता है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। ImageCourtesy@GettyImages
धूम्रपान से बचें

बीडी,सिगरेट पीने वालों की त्वचा पर सिलवटें बुढापा आने से पहिले ही दिखाई देने लगती हैं। धूम्र पान से शरीर में ऐसे एन्जाईम्स उत्पन्न होते हैं जो झुर्रियों के लिये जिम्मेदार माने गये हैं। जैतून के तैल में नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से चेहरे की त्वचा की झुर्रियां नियंत्रित होती हैं। चेहरे पर चमक लाने का यह अच्छा उपाय है। ImageCourtesy@GettyImages