गोल-मटोल गाल के उपाय

लड़कियां भले ही पतले और स्लिम फिगर की कामना करती हों, लेकिन पिचका हुआ चेहरा किसी को पसंद नहीं होता है। हर लड़की चाहती है कि उसका फिगर स्लिम रहे और चेहरा गोल-मटोल रहे। लेकिन ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। तमाम कोशिशों के बावजूद अगर आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप स्लिम फिगर के साथ गोल-मटोल गाल पा सकती हैं।
सरसों का तेल

सरसों का तेल वाकई में एक औषधी की तरह काम करता है। सब्जी बनाने और बालों में लगाने के अलावा सरसों का तेल गालों को गोल-मटोल करने के लिए भी वरदान है। सरसों के तेल से रोजाना 5 मिनट तक मालिश करने से गाल धीरे-धीरे गोल और मुलायम होने लगते हैं। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आप जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेब करेगा गालों को मोटा

सेब खाने से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब हमारे गालों को भी मोटा कर सकता है? जी हां, सेब के पेस्ट को रोज सुबह गाल पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपके गाल गोल-मटोल होने लगेंगे।
गुलाब जल

गुलाब जल भी कई गुणों से भरपूर है। यह चेहरे की गंदगी साफ कर चेहरे पर निखार तो लाता ही है साथ ही गुलाब जल से चेहरे की मसाज करने से गाल धीरे-धीरे राउंड शेप में आने लगते हैं। गुलाब जल से रोजाना करीब 10 से 15 मिनट तक अपने गालों की मालिश करें और बाद में पानी से चेहरा धो लें। चौंकाने वाले परिणाम आपके सामने होंगे।
मुंह को गुब्बारे की तरह फुलाएं

यह एक तरह की एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। जो लोग दिनभर कम्प्यूटर के आगे बैठे रहते हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं ये नुस्खा उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। इसे करने के लिए दिन में दो या तीन बार मुंह को गुब्बारे की तरह फुलाएं। ऐसा करने से गाल जल्दी ही गोल-मटोल होने लगते हैं।