निखारें व्यक्तित्व बनें ख्वाबों की मल्लिका

खूबसूरत तो आप भी बला की हैं। लेकिन क्या बात है कि लड़के आपसे ज्यादा आपकी सहेली के दीवाने हैं। आख‍िर क्या बात है कि हर कोई उसे पसंद करता है। उससे बात करना चाहता है। दुनिया जहां के सौंदर्य उत्पाद लगाकर भी आप वह जादू क्यों नहीं चला पाती हैं, जो उसकी एक मीठी सी मुस्कान कर जाती है। बेशक, यह बात हैरान करने वाली हो, लेकिन इसका जवाब इतना मुश्किल भी नहीं है। इसके लिए आपको अपने रूप के साथ-साथ व्यक्तित्व पर भी काम करना होगा। याद रखिये फैशन और सजना संवरना तो व्यक्तित्व का एक हिस्सा भर है। पर्सनेलिटी अपने आप में एक बड़ा विषय है। image courtesy : getty images
स्वच्छ रहें

बेशक दोस्त वही होते हैं जो आपको आपके कुदरती रूप में स्वीकार करें। लेकिन, मैडम यूं ही कुछ भी पहनकर बाहर जाना भी तो सही नहीं है ना। घर से कदम निकालते समय अपने आप को जरूर निहारें। आप कैसी बनकर बाहर जा रही हैं इस बात पर विशेष ध्यान दें। लेकिन, साफ-सुथरा बनकर जाना आपके रूप में चार चांद लगा सकता है। image courtesy : getty images
गतिशील व्यक्तित्व

शिष्टता से पेश आना पुरुषों का कर्त्तव्य है और महिलाओं का अध‍िकार। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बातों से आपका आत्मविश्वास और आत्म निर्भरता झलकनी चाहिये। इससे आपको उनके दिल में सीधी एंट्री मिल जाती है। image courtesy : getty images
हमेशा रोती न रहें

ध्यान आकर्ष‍ित करने के लिए रोने-धोने का रास्ता अपनाती हैं। वे अजीब हरकतों के जरिये ही खुद को आकर्षण का केंद्र बनाने की कोश‍िश करती हैं। लेकिन, इस तरह की बेवकूफी किसी पुरुष को आपकी ओर आ‍कर्षित नहीं कर सकती। अगर आप हर वक्त उदास रहेंगी या फिर हमेशा तनाव में रहेंगी, तो शायद ही आप किसी पुरुष को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। image courtesy : getty images
आत्म विश्वास से भरपूर

आपकी बेचारगी आपकी कमजोरी की निशानी है। ऐसा करके आप किसी लड़के को अपना दीवाना बना सकती हैं, यह सोचना भी गलत है। लड़कों को आत्‍मविश्‍वासी लड़कियां ज्‍यादा पसंद होती हैं। खुद में आत्‍मविश्वास से आप अधिक सकारात्‍मक रूप से लड़के का ध्‍यान आकर्षित कर सकती हैं। image courtesy : getty images
ध्यान केंद्रित करना

अपने जीवन का लक्ष्य तय कीजिये। और अपनी प्रतिभा के दम पर उसे हासिल करने का प्रयास कीजिये। ऐसी लड़कियां, लड़कों को ज्यादा पसंद आती हैं। आपको मालूम होना चाहिये कि जीवन में कौन सी चीजें चाहिए और कौन सी नहीं। आपको इन चीजों के बीच स्‍पष्‍ट रूप से अंतर करने में सक्षम होना चाहिए। image courtesy : getty images
शरीरिक भाषा के प्रति सावधान

कहते हैं न कि फर्स्‍ट इम्प्रेशन इज लास्‍ट इम्‍प्रेशन। आपके शरीर की भाषा ऐसा ही जादू कर सकती है। आपकी भाषा लड़के को मंत्रमुग्‍ध कर सकती हैं लेकिन शरीर की भाषा उन्‍हें आपसे बातचीत करने के लिए उकसाती हैं। image courtesy : getty images
मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सुधार

जब आप अपने लिये काम करते हैं, तो इससे आप न केवल स्‍वयं के लिए बेहतर महसूस करते हैं, बल्कि ऐसा करना से आप खुद पर आसानी से ध्‍यान केंद्रित कर पाती हैं कि आपको वास्‍तव में क्‍या चाहिए और आप उसे कैसे पा सकती हैं। image courtesy : getty images
स्वयं की तलाश

किसी और को तलाशने से पहले आपको अपने बारे में जानकारी होनी चाहिये। आपको अपनी खूबियां और खामियां मालूम होनी चाहिये। आपको पता होनी चाहिये कि अपनी क्षमताओं को कैसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। image courtesy : getty images
खुद को न खोयें

खुद को ढूढ़ने के बाद आप जो हैं वही रहने की कोशिश करें। लड़के को लुभाने के लिए खुद का बदलने या खुद को सुपर स्टार दिखाने की कोशिश बिल्कुल न करें। आप जो हैं, वही रहेंगे तो बेशक सम्मान पाएंगी। image courtesy : getty images