कम समय में निखारें सौंदर्य

हाल ही में हुए सर्वे के मुताबिक एक महिला औसतन रोजाना 55 मिनट अपने लुक पर खर्च करती हैं। यह लगभग हर हफ्ते 6.5 घंटे के बराबर है। आपका समय काफी कीमती है इसलिए इसे इस तरह जाया करने की बजाय ऐसे ब्यूटी टिप्स अपनाएं जिसमें कम समय लगे। Image Courtesy- Getty Images
हेयर कट और कलर हो सही

जब आपके बाल का कट सही होगा तो यह इसे बनाने में कम समय लगेगा। इससे आपका समय भी बचेगा। इसी तरह अगर आपका हेयर कलर उचित होगा तो आपका मेकअप और निखर कर आएगा और पा सकेंगी बेस्ट लुक। अपने हेयर स्टाइलिश को बताएं कि आप कैसा हेयर कट चाहती हैं। अगर जरूरी नहीं तो स्टेप्स में ना कटवाएं। Image Courtesy- Getty Images
स्टेप बाई स्टेप चलें

त्वचा की देखभाल के लिए क्लींजिंग, टोनिंग, मॉश्चराइजिंग और सनस्क्रीन लगाएं। इसके साथ अपना मनपंसद पाउडर, ब्रांजर, ब्लश और आई शैडोज लगाएं। Image Courtesy- Getty Images
एक्सफोलिएशन व मॉइस्चराइजर

नहाते समय शरीर को एक्सफोलिएट बॉडी वॉश का प्रोयग करें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और साथ ही त्वचा की रक्षा भी होती है। नहाने के बाद पूरे शरीर में माइस्चराइजर लगाएं, इससे त्वचा नम हो जाएगी। Image Courtesy- Getty Images
माइक्रोटॉवल का प्रयोग

बालों को शैंपू करने के बाद जल्दी सुखाने के लिए माइक्रोफाइबर टॉवल का प्रयोग करें। यह आम टॉवल के मुकाबले आपके बालों को जल्दी सुखाता है और टूटने से भी बचाती है। इस तरह आप ब्लो ड्रायर में लगने वाले समय को भी बचा सकते हैं। और आपके बाल भी डैमेज होने से बचे रहेंगे। Image Courtesy- Getty Images
बालों का स्टाइल

कई बार सुबह समय की कमी के चलते आप बालों को ज्यादा समय नहीं दे पाती हैं। ऐसे में अगर आपके बालों का स्टाइल ठीक नहीं लग रहा है, तो केवल एक जूड़ा बना लें या ऊंची पोनी कर लें। आजकल यह फैशन में भी है। Image Courtesy- Getty Images
आंखों के लिए

आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए नियॉन रंग के आईलाइनर का इस्तेमाल करें। सी ग्रीन, ऑरेंज और एप्पल ग्रीन रंग के आईलाइनर आजकल चलन में हैं। इसके अलावा काजल ना भूलें। इससे आपकी आंखें खूबसूरत भी लगेंगी और आपका ज्यादा समय भी खराब नहीं होगा। Image Courtesy- Getty Images
बीबी क्रीम

पहले आप त्वचा को मॉश्चरराइज करते थे फिर सनसक्रीन फिर फाउंडेशन लेकिन बाजार में मौजूद बीबी क्रीम ने आपका काम काफी आसान कर दिया है। ये तीनों चीजें एक ही ट्यूब में होती हैं बस निकालिए और लगाइए। इससे आपका चेहरे पर ग्लो आएगा। Image Courtesy- Getty Images
लिप बॉम या ग्लॉस

अब आप तैयार हो चुकी हैं बस लिप बॉम या लिप ग्लॉस निकालें और लगाएं। ऑफिस के लिए तैयार हो रहीं हैं तो नेचुरल कलर के बॉम या ग्लॉस आपके होठों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे। Image Courtesy- Getty Images