इस साल इन चर्चित जोड़ियों का हुआ ब्रेकअप!
इस साल ऐसी जोड़ियां टूटीं जिनके बारे में हर कोई यही कहता था- "मेड फॉर इच अदर"। लेकिन ब्रेकअप से शुरू हुआ साल अंत तक सबसे प्रसिद्ध जोड़ियों के ब्रेकअप के कारण सुर्खियां बटोरता रहा।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित और प्यारी जोड़ी, जो साल की शुरुआत में ही अलग होकर सुर्खियां बटोरी। ये जोड़ी है रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की। ये दोनों लगभग पिछले छह साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब पिछले 6 महीने से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। जिसके बाद इनकी शादी की खबरें भी मीडिया में आ रही थी। लेकिन साल की शुरुआत में ही दोनों अलग हो गए।

इन दोनों के ब्रेकअप की खबर छोटे पर्दे और बड़े पर्दे, दोनों के लिए सुर्खियां बनीं। ये क्यूट जोड़ी भी साल के शुरुआत के तीसरे महीने, मार्च में अलग हो गई। जबकि इस साल दोनों की शादी होने की संभावना थी। इन दोनों की मुलाकात जी टीवी के शो "पवित्र रिश्ता" के सेट पर हुई थी और दोनों पिछले छह साल से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। लोकिन ये जोड़ी भी साल की शुरुआत में टूट गई।

बॉलीवुड की सबसे एवरग्रीन जोड़ी जो हर नए-पुराने कपल्स के लिए मिशाल थी। थी... जो अब नहीं रही। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ...। इन दोनों का अलग होना हर किसी के लिए काफी चौंकाने वाली खबर थी। दोनों पिछले 17 साल से साथ थे और अब दोनों अलग हो गए हैं। शुरू में तो दोनों इस खबर पर चुप्पी साधे रहे लेकिन फिर अरबाज और मलाइका ने एक बयान जारी कर अलग होने की बात कबूली।

इनकी जोड़ी कभी सुर्खियां नहीं बनी और ना ही कभी लोगों ने फरहान अख्तर की तरफ से ऐसी कोई बात भी सुनी। लेकिन साल के पहले ही महीने में दोनों अलग हो गए। फरहान अख्तर और अधुना अख्तर का अलग होना बॉलीवुड के लिए साल का सबसे बड़ा झटका था। इन दोनों ने साल 2000 में शादी की थी।

दुनिया की सबसे बेहतरीन जोड़ी। जिसे देखकर लगता था कि ये दोनों केवल एक-दूसरे के लिए बने हैं। ऐसे में जब इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया तो इनके प्रशंसक हैरान रह गए। इन दोनों का प्यार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ (2004) के सेट से शुरू हुआ था। दोनों के छह बच्चे भी हैं। जोली ने आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।