इन 5 कारणों से बार-बार कहें 'आई लव यू'
'आई लव यू', यानी तीन जादुई शब्द, जिनकी अहमियत केवल प्रपोज़ करने तक ही नहीं होती बल्कि ये एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने और रिश्ते को मजबूत बनाने का भी काम करते हैं। इस स्लाइडशो में जानें बार-बार आई लव यू कहना क्यों है जरूरी।

रिश्ते को नाम देने और उसे निभाने से ही रिश्ता पूरी नहीं हो जाता। बल्कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर प्यार जताने की भी जरूरत होती है। अधिकतर रिलेशनशिप में महिला और पुरुष एक-दूसरे से शायद ही कभी आई लव यू बोलते हैं। उन्हें लगता है कि जब साथ में हो तो बोलकर क्या फायदा। प्यार है तभी साथ में हैं। आपकी बात सही है। लेकिन बिना इसके रिश्ता कई बार फॉर्मल बन जाता है। इसी कारण रिलेशनशिप को मजबूत बनाने और खुद का दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए बार-बार 'आई लव यू' बोलना जरूरी है। ये तीन अक्षर आपके रिश्ते की जीवंतता को बनाये रखता है। इन तीन शब्दों की अहमियत केवल वहीं जानता और समझता होगा जिसने कभी प्यार किया है। ये तीन शब्द को बार-बार बोलना एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है।

पति-पत्नी या ग्रलफ्रैंड-ब्वॉयफ्रैंड का रिश्ता वैसा रिश्ता होता है जिसे काफी मेंटेन करके चलना पड़ता है। यही एक रिश्ता होता है जो इंसान खुद बनाता है। खून के रिश्ते और दोस्ती का रिश्तों में दरार पड़ने पर भी लोग एक-दूसरे से बात कर लेते हैं। लेकिन ये एक रिश्ता होता है जहां थोड़ी सी दरार पूरे रिलेशनशिप को बराबद कर देती है। और कई बार ये दरार रिलेशनशिप में होने वाली असुरक्षा की भावना के कारण पड़ती है। इस असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए कुछ मत करिए केवल 'आई लव यू' बोलिए। आपका ये बोलना रिश्ते में आपकी मौजूदगी का अहसास करा देगा और सारे गिले-शिकवों को दूर कर देगा।

जब एक इंसान दूसरे इंसान को बार-बार 'आई लव यू' बोलता है तो इसका मतलब होता है कि वो उसको बेइंतहा महोबत्त करता है। ये प्यार का एहसास इंसान को आगे देखने की हिम्मत देता है। जिससे दोनों इंसान भविष्य की प्लानिंग करने लगते हैं। आप खुद सोचिए क्या आप बिना कुछ प्लान किए कुछ कर पाएंगे। जिस तरह से कुछ बनने के लिए कुछ प्लान करना पड़ता है और सोचना पड़ता है वैसे ही रिश्ते में भी ये तीन शब्द आगे प्लानिंग करने की हिम्मत देते हैं। इसी तरह आप अपने पार्टनर को बार-बार 'आई लव यू' बोलकर उन्हें आगे के बारे में सोचने और भविष्य की प्लानिंग करने की हिम्मत और संकेत देते हैं।

आपको याद है आपके रिश्ते की शुरुआत कहां से हुई थी...??? जब उसने आपको 'आई लव यू' कहकर प्रपोज़ किया था और आपने रेप्लाई में 'आई लव यू टू' कहा था। क्यों? क्योंकि आप दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे औऱ प्यार का इजहार करने व जताने के लिए ये तीन शब्द से बेहतर शब्द कोई नहीं है। लेकिन ये तीन शब्द का काम उस प्रपोज वाले दिन केवल प्रपोज करके खत्म नहीं हो गया था। बल्कि वो एक शुरुआत थी इस तीन शब्द को बार-बार बोलकर रिश्ते को और अधिक कमिटेड बनाने की। इन तीन शब्द का बार-बार बोलना एक-दूसरे के प्रति कमिटेड होने की निशानी और एक-दूसरे का इंतजार करने का संकेत देता है।

किसी के लिए... नहीं तो प्यार के लिए ही बार-बार 'आई लव यू' बोलिए। लेकिन बोलिए जरूर। ये आपके लव लाइफ और रिलेशन को हेल्दी बनाने का काम करता है। जब आपको मालुम है कि आप उससे प्यार करते हैं और वो आपसे प्यार करता है तो यहां इसे छुपाने का कोई कारण नहीं बता। इसलिए खुल के इजहार करिए। वैसे भी ये पल दोबारा नहीं आएंगे। आपका एक बार 'आई लव यू' बोलकर उसे गले लगाना आपके रिलेशनशिप की सबसे अच्छी बीमा पॉलिसी गारंटी है। इसलिए इसे बार-बार बोलें। वैसे भी प्यार खुशनसीब लोगों को ही नसीब होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।