रिजेक्शन से क्यों होता है दर्द और कैसे करें इसका सामना
क्या आपको रिजेक्शन का डर सताता है? घबराएं नहीं! इसके लिए हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जो खुद को अकेला महसूस करने की बजाय आपको रिजेक्शन से उपजे मानसिक तनाव से बचाने में मदद करेगें।

आपने भी प्यार में रिजेक्शन की बात सुनी होगी। जरूरी नहीं कि आप जिससे प्यार करते हैं वो भी आपसे प्यार करें। हो सकता हैं सामने वाला आपके इजहार को रिजेक्ट कर दें और आपका प्यार एकतरफा प्यार बनकर रह जाएं। चाहे लडका हो या लडकी रिजेक्शन किसी को भी बर्दाश्त नहीं होता। कोई रिजेक्ट न कर दे, इस डर से कुछ लोग भीतर तक हिल जाते हैं, अपमानित महसूस करते हैं और गुस्सा हो जाते हैं। Image courtesy : Getty Images

कुछ लोग रिजेक्शन की स्थिति का सामना सहज ढंग से कर लेते हैं, जबकि कुछ लोग इस स्थिति में एकदम टूट जाते हैं और चाहते हुए भी इस भाव को मन से बाहर नहीं निकाल पाते। क्या आपको रिजेक्शन का डर सताता है? घबराएं नहीं! इसके लिए हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जो खुद को अकेला महसूस करने की बजाय आपको रिजेक्शन से उपजे मानसिक तनाव से बचाने में मदद करेगें। Image courtesy : Getty Images

कोई भी व्यक्ति रिजेक्ट होने पर सोचता है कि वह हर जगह रिजेक्ट हो जाएंगा। लेकिन किसी भी रिजेक्शन को दिल से न लगाएं क्योंकि यह आपकी जिन्दगी में आखिरी मौका नहीं है। हर व्यक्ति को रिजेक्श का डर बिल्कुल त्याग देना चाहिए क्योंकि दृढ़ इच्छाशक्ति वाले लोग रिजेक्शन से मजबूत होते हैं। वे रिजेक्शन के माध्यम से अपनी कमियां ढूंढ़ कर उन्हें दूर करते हैं और निखरते चले जाते हैं। Image courtesy : Getty Images

ध्यान रहें कि हर प्रश्न या प्रस्ताव के हां या ना दो जवाब होते हैं। जरूरी नहीं कि हर बार आप हां ही सुनेंगे इसलिए ना के लिए भी तैयार रहें। जरा सोचकर देखें कि क्या आप खुद भी हर किसी को हर बात में "हां" कह पाते हैं? इसलिए अपने प्यार का इजहार करने से पहले ही हां और ना दोनों के लिए तैयार रहें। Image courtesy : Getty Images

अगर आपको कोई अपनी बातों से आहत करता हैं या रिजेक्ट करता हैं, तो इसका अर्थ यह बिलकुल नहीं कि आप स्वयं को उसकी नजर से देखने लगें। दूसरों की राय को महत्व देने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी अपने बारे में क्या राय है। Image courtesy : Getty Images

अगर कोई आपके प्यार को इनकार कर देता है, तो इसका अर्थ यह नहीं कि उसने आपको रिजेक्ट कर दिया है। बल्कि हो सकता है कि वह आपको उस नजर से नहीं देखता हो। वह आपको सिर्फ एक अच्छा दोस्त मानता हो। आपको चाहिये कि आप उसकी इस भावना का आदर करें। Image courtesy : Getty Images

प्यार में इनकार होने पर यह न मानें कि प्यार ही आपकी जिंदगी का उद्देश्य था। जिस तरह जिंदगी में जीत और हार लगी रहती है, उसी तरह इसे भी जिंदगी का हिस्सा मानकर चलें। रिजेक्शन को निगेटिव नहीं लेना चाहिए बल्कि आपको इस पर सहजता से बर्ताव करना चाहिये। Image courtesy : Getty Images

रिजेक्शन के बाद कुछ लोग खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं और अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इन सब से दूर खुद को मजबूत बनाएं और नकारात्मक विचारों से बचें। Image courtesy : Getty Images

रिजेक्शन के बाद से हो सकता है कि आपको अजीब सा महसूस हो और आपका मन न लगें। ऐसे में कोशिश करें कि अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायें। साथ ही खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें इसके लिए किताबें पढ़ने का शौक है तो किताबें पढ़ें। मूवी देखना पसंद हैं तो मूवी देखें। इससे आप अपना ध्यान उन बातों से हटाकर कहीं और केंद्रित कर पायेंगे। Image courtesy : Getty Images

हालांकि रिजेक्शन के बाद निराश होना स्वाभाविक होता है लेकिन कोशिश करें कि निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। सकारात्मक विचारों के जरिये ही आप अपने जीवन में आगे निकल पायेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई लक्ष्य तय करें और फिर पूरी कोशिश से उसे पाने में जुट जाएं। Image courtesy : Getty Images

कहते हैं ना 'और भी ग़म हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा'। इसलिए केवल अपने प्यार को ही अहमियत न दें, बल्कि अपने आसपास देखिये। अगर रिजेक्शन ने आपको दुखी किया है, तो आपके आसपास खुश रहने के हजारों कारण भी हैं। छोटी-छोटी खुशियां चुनें और अपने जीवन को खुशनुमा बनायें। इसके अलावा अपने विचारों को वास्तविकता के धरातल पर सोचें तो इस भय को खत्म करने में मदद मिलेगी। Image courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।