प्यार का त्यौहार है रक्षाबंधन

रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जिसे लेकर हर वर्ग में उत्साह रहता है। क्योंकि चाहे बच्चा हो या बड़ा हो हर कोई अपने राखी बांधने और बंधवाने के लिए उत्साहित रहता है। इस बार रक्षा बंधन 26 अगस्त को है। त्योहार को लेकर जहां बहनों में खासा उत्साह देखने को मिलता है, वहीं बाजारों में तरह-तरह की राखियां मौजूद हैं, जो इस त्योहार को कुछ खास बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
सैफ और सोहा

रक्षाबंधन का त्योहार आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। भाई-बहन के इस पवित्र और प्यार के प्रतीक त्योहार की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। बहनें इस पर्व को मनाने के लिए काफी उत्साहित दिख रही हैं। साथ ही कुछ अलग तरह की राखियां अपने भाई की कलाई पर बांधकर इस पर्व को मनाने की तैयारी में जुटी हैं। आज हम आपको बताएंगे कि बॉलीवुड से सेलेब्स कैसे इस त्यौहार को मनाते हैं। नवाब सैफअली खान को उनकी प्यारी बहन सोहा अली खान हर साल बड़े प्यार से राखी बांधती है।
बहन के साथ कुणाल खेमु

इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमु अपनी बहन से राखी बंधाकर कितने खुश है। यह त्यौहार जितना आम लोगों में लोकप्रिय होता है। उतना ही सेलेब्स में भी होता है। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन में बहन अपने भाई को अपनी रक्षा का संकल्प दिलाती हैं।
रणवीर सिंह और उनकी बहन

रणवीर सिंह बॉलीवुड के हॉट और चॉकलेटी ब्वॉय है। वह जितने फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्स के हैं उतने ही फेवरेट अपनी बहन के भी है। फोटो में साफ देख सकते हैं कि उनकी बहन उन्हें कितने प्यार से राखी बांध रही हैं। रनवीर सिंह अपनी बहन को इस दिन मनचाह गिफ्ट देते हैं।
राखी बंधवाते वक्त अर्जुन बिजलानी

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी रक्षा बंधन के त्यौहार को बढ़ चढ़कर मनाते हैं। वह हर बार इस दिन अपनी बहन के घर जाते हैं। या उनकी बहन के पास वक्त होता है तो वह खुद उनके घर आ जाती है।
मल्लिका शेहरावत

एक जमाने में बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेहरावत भी रक्षा बंधन के त्यौहार के लिए खासी उत्सुक रहती हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि वह अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद कितने खुश हैं