क्या वास्तव में आपको कैल्शियम सप्लीमेंट की है जरूरत
हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हड्डियों और दांतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारा शरीर बचपन में अधिकतम 60 प्रतिशत कैल्शियम अवशोषित करता है और युवावस्था में 15 से 20 प्रतिशत करता है।

हमारे शरीर के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हड्डियों और दांतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारा शरीर बचपन में अधिकतम 60 प्रतिशत कैल्शियम अवशोषित करता है और युवावस्था में 15 से 20 प्रतिशत करता है। शरीर में इसकी कमी होने से हड्डियों से संबंधित अनेक परेशानियां शुरू हो जाती हैं। अगर खानपान में अनियमिता बरती जाये तो शरीर में इसकी कम हो जाती है। ऐसे में जरूरी है आप इसके सप्लीमेंट लें। आगे की स्लाइडशो में जानिये कि क्या वास्तव में आपको कैल्शियम की जरूरत है।
Image Source - Getty Images

कैल्शियम हमारे शरीर का आधार तत्व है, खासकर हड्डियों और दांतों के लिए इसकी बहुत जरूरत होती है। इसके अलावा शरीर की प्रत्येक कोशिका को काम करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसके कम सेवन के कारण तब रक्त, मांसपेशियों और अंतरकोशिकीय द्रवों में इसकी निश्चित मात्रा को बनाए रखने के लिए शरीर हड्डियों में संग्रहित कैल्शियम का उपयोग करता है, जिससे हड्डियां काफी कमजोर होने लगती हैं।
Image Source - Getty Images

मांसपेशियों की कार्यप्रणाली के लिए कैल्शियम की जरूरत हमारे शरीर को होती है। तंत्रिकाओं को भी मस्तिष्क और शरीर के विभिन्न भागों के बीच संदेश पहुंचाने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। इसके अतिरिक्त यह शरीर में रक्त के संचरण के लिए भी आवश्यक है। हार्मोन्स और एंजाइम्स के स्रवण में भी कैल्शियम सहायक होता है, जो शरीर की लगभग सभी गतिविधियों को प्रभावित करते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए भी कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है।
Image Source - Getty Images

कैल्शियम की कमी बच्चों के साथ बड़ों को भी हो सकती है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने के कारण नाखूनों में कुछ धब्बे दिखाई देते हैं, या फिर बाल रूखे होने लगते हैं। इसके अलावा हाथ और पैर में दर्द की शिकायत भी होने लगती है। साथ ही थकान और शरीर भी कमजोर होने लगता है।
Image Source - Getty Images

कैल्शियम की कमी अगर अधिक समय तक बनी रहे तो इसके कारण पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसके कारण बोन मास कम हो जाता है, जिसे ऑस्टोपेनिया कहते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। जब शरीर में कैल्शियम की अत्यधिक कमी हो जाती है तो उंगलियां सुन्न होने की समस्या या उनमें झुनझुनी आना, दौरे पड़ना और हृदय की धड़कनें असामान्य होने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
Image Source - Getty Images

महिलाओं को अधिक कैल्शियम की जरूरत होती है। महिलाओं के शरीर में 1000 से 1200 मिली ग्राम कैल्सियम होनी चाहिए। इससे कम मात्रा को कैल्शियम की कमी माना जाता है। मासिक धर्म, प्रसव, आदि कारणों से भी महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को अधिक कैल्शियम के सेवन की सलाह दी जाती है।
Image Source - Getty Images

उम्र के हिसाब से कैल्शियम की जरूरत होती है। आरडीए (रिकमेंडेट डायटरी एलाएंस) की मानें तो 9-18 साल की महिलाओं को 1300 मिग्रा, 19-50 की महिलाओं को 1000 मिग्रा और 51-70 साल की महिलाओं को 1200 मिग्रा कैल्शियम की जरूरत होती है।
Image Source - Getty Images

अगर कैल्शियम के सप्लीमेंट का सेवन अधिक मात्रा में किया जाये तो इसके कारण गैस, पेट फूलना और कब्ज की समस्या हो सकती है। किडनी स्टोन में काफी मात्रा में कैल्शियम ऑक्जलेट पाया जाता है, इसकी अधिकता से किडनी स्टोन भी हो सकता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं है और इसके सप्लीमेंट का अधिक सेवन करने से हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।