पॉश्चर खोलते हैं सेहत का रहस्य

अगर आप स्वस्थ्य हैं तो आपके शरीर का पॉश्चर ही आपके स्वास्थ्य की कहानी खुद-ब-खुद बयान कर देगा। विशेषज्ञों की मानें तो अच्छा पॉश्चर (यानी शरीर की मुद्रा) हमारे व्यक्तित्व में निखार तो लाता ही है, हमें कई बीमारियों से भी बचाए रखता है। इसलिए अपने पॉश्चर को ठीक बनाये रखने के लिए व्यायाम कीजिए और खानपान में बदलाव लाइये।
image courtesy - getty images

चलते, उठते, बैठते वक्त हमारे शरीर की मुद्रा यानी हाव-भाव को पॉश्चर कहा जाता है। ऐसा पॉश्चर, जिसमें मासंपेशियों का प्रयोग सही तरीके से किया जाये उसे सही पॉश्चर माना जाता है। मसलन अगर हम खड़े हैं तो यह जरूरी है कि हमारा सिर, धड़ और पैर तीनों एक सीध में एक के ऊपर हों। इससे शरीर के किसी भी हिस्से पर ज्यादा दबाव नहीं होगा। यह सही पॉश्चर है और यह दिखाता है कि आपका स्वास्थ्य सही है।
image courtesy - getty images

अगर आप बैठते वक्त या चलते हुए आगे की तरफ झुके रहते हैं, इसका मतलब यह है कि आपके जांघों और कूल्हों में अतिरिक्त चर्बी है। ऐसे पॉश्चर से आपकी रीढ़ की हड्डी भी प्रभावित होती है और धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है। इसके कारण कमर दर्द, पीठ दर्द की समस्या हो सकती है।
image courtesy - getty images

इस पॉश्चर में आपके एक पैर के ऊपर दूसरा पैर होगा, इस समय कमर सीधी होने के बजाय पीछे की तरफ झुकी होगी। यह पोश्चर तब होता है जब आपके पेट और कमर के आसपास अधिक चर्बी हो। यह एक तरह से आपके अधिक वजन की निशानी है, इसपर नियंत्रण पाने की जरूरत है।
image courtesy - getty images

यह आपके बेहतर स्वास्थ्य को दर्शाता है। इस पॉश्चर में दोनों कंधे पीछे की तरफ, आपका सीना बाहर निकला हुआ होता है। यह एक सामान्य स्थिति हो सकती है। यह आपके फिटनेस को बयान करता है।
image courtesy - getty images

गर्भवती महिलाओं और बहुत मोटे लोगों का पॉश्चर ऐसा होता है। इसमें तोंद बहुत बड़ी और कमर काफी अंदर की तरफ होती है। यह पोश्चर बिलकुल भी ठीक नहीं है, इसके कारण आपको मोटापे से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
image courtesy - getty images

इस पोश्चर में कमर का ऊपरी हिस्सा थोड़ा बाहर की तरफ निकल जाता है, यानी कूबड़ निकल जाता है। टीबी के मरीजों और जवान लड़के व लड़कियों में होता है ऐसा पॉश्चर।
image courtesy - getty images

इस पॉश्चर में वर्टिब्रा सीधी होने के बजाय साइड की तरफ मुड़ जाती है। यह पॉश्चर बहुत ही सामान्य होता है।
image courtesy - getty images

खड़े होने के दौरान अगर आपके दोनों पैर सीधे न हों तो यह दिखाते हैं कि आपके कमर और उसके नीचे जांघों में बहुत अधिक चर्बी है। यह आपके जांघों के आसपास की कमजोर मांसपेशियों की निशानी है।
image courtesy - getty images

अगर खड़े होने या बैठने के दौरान आपका सिर हमेशा आगे की तरफ रहता है तो यह दिखाता है कि आपके गर्दन की मांसपेशियां कमजोर हैं। दरअसल गलत तरीके से सोने के के कारण यह पॉश्चर बन जाता है।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।