नफरत के बाद प्यार

प्यार की शुरुआत अमूमन नफरत से ही होती है। हर लड़की अपने चाहने वाले के लिए शुरुआती स्तर पर यही सोचती है ‘आखिर वो खुद को समझता क्या है’। लेकिन यह एहसास तब तक ही कायम रह पाता है जब तक वह दिल का शहजादा नहीं बन जाता। यहां कुछ ऐसी ही चटपटी बातों का जिक्र किया जा रहा है जो लड़कियों की फेहरिस्त में शिकायतों के तौर पर मौजूद होती हैं। मगर बाद में हंसने की वजहें बन जाती हैं।
टांग खींचना

अपको याद होगा कि जब भी आप उसके सामने से गुजरती थीं, उसने शायद ही आपकी टांग खींचने का कोई मौका गंवाया हो। कभी ड्रेस पर तो कभी चलने के स्टाइल पर। रिलेशनशिप में आने से पहले ये बातें अकसर चुभन भरी लगती हैं। लेकिन बाद में यही बात गुदगुदाती है।
नखरे करना और झगड़ना

जब भी आपने उसकी तरफ सकारात्मक इशारा किया, उसने आपको दरकिनार कर दिया। असल में अकसर बनने वाला हमसफर या हमकदम कुछ समय गुजरने के बाद थोड़े नखरे दिखाने लगता है। यह बात भविष्य में हंसने की वजह बनता है। लड़के स्वभाव से ही झगड़ालू होते हैं। ऐसे में अगर ये कहा जाए कि लड़कियों को अपने पार्टनर के झगड़ने का अंदाज कभी पसंद नहीं आता था तो गलत नहीं होगा।
दोस्त मानना और दिखावा

रिलेशनशिप में आने से पहले अकसर वह लड़की का दोस्त होता है। मगर अचानक उसके प्रपोज कर देने के बाद कहानी नया रूप इख्तियार कर लेती है। लड़कियों को सामान्यतः दोस्तों द्वारा प्रपोज करना पसंद नहीं आता। हालांकि बाद में दोस्त से अच्छा हमसफर कोई नहीं लगता। लड़कियां इस बात को किसी से साझा नहीं करती लेकिन हकीकत यही है कि वह चाहकर भी उस लड़के को नजरंदाज नहीं कर पाती जो उन्हें प्रपोज करता है। हालांकि वह नजरदांज करने की हर संभव कोशिश करती हैं।
नफरत और घमंड

रिश्ते में आने से पहले एक समय ऐसा भी आता है कि आप उस लड़के का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करतीं। हद तो तब हो जाती है कि आप उसको नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं गंवाती। प्रपोज करने के बाद लड़के मासूम हो जाते हैं और लड़कियां घमंडी। निःसंदेह रिलेशनशिप में आने के बाद आप उन दिनों को अवश्य याद करते होंगे जब आप घमंड के चलते लड़के की ओर मुड़कर देखना भी पसंद नहीं करती।
अचानक सब बदल गया

असल में रिश्ते में आने के बाद आप दोनों यही सोचते रहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? आखिर दोनों में प्यार कैसे हुआ। लेकिन एक रोज ऐसा आता है जब दोनों पुरानी बातें भूलकर एक दूसरे की बाहों में होते हैं। आप आज हालांकि उसके स्टंट्स को देखकर तालियां बजाते नहीं थकतीं। लेकिन एक समय ऐसा भी गया है जब आप उसके स्टंट देखकर यह कहती थीं कि बेकार में शो आफ कर रहा है।
माफी और प्यार होना

रिश्ते में आने के बाद लड़की आज भी अपने पार्टनर के साथ की गई गुस्ताखियों की माफी मांगती हैं। ऐसा लगभग हर रिश्ते में देखने को मिलता है। आप खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि पार्टनर की अच्छी बातें आपकी नजरों के सामने आयीं। सिक्के के दूसरे पहलू को देखने का मौका मिला। आपको एक समय उसकी कोई चीज अच्छी नहीं लगती थी। लेकिन आज स्थिति ये है कि उसकी हर चीज आपको दीवाना करती है।