अपनी बेटी को डेटिंग के बारे में ये बातें जरूर बतायें
अपनी राजकुमारी के पहली डेट पर बाहर जाने पर, हालांकि आप जानते है कि वह अपना ख्याल अच्छे से रख सकती है, लेकिन फिर भी उसे सुरक्षित और वास्तविकता के करीब लाना आपको सुनिश्चित करना है।

आपकी बेटी आपके लिए राजकुमारी होती है और आप यह कभी नहीं चाहते कि कोई लड़का उसको चोट पहुंचाए। हालांकि आप जानते हैं कि आपकी राजकुमारी सबसे अच्छे लड़के के साथ है, लेकिन फिर भी आपको उसकी चिंता करती है। इसलिए अपने जीवन के अनुभव और दूर दृष्टि से अपनी बेटी की सही निर्णय लेने में मदद करें। यहां पर दिये हुये टिप्स पहली डेट पर जाने से पहले की तैयारी करने में आपकी बेटी की मदद कर सकते हैं। image courtesy : getty images

पहली बार डेट पर जाने से पहले कई चीजों के बारे में उसे पता नहीं होता है। उसके लिए यह सबसे अलग और नया अनुभव होता है। यह आपके लिए है कि आप उसे इसके लिये तैयार करें। उसे डेट के दौरान आने वाली सभी संभावनाओं के बारे में बताये। आप उसे तैयार करें कि खुद को मुसीबत में पाने पर कैसे सबसे आसान तरीके से अपने माता-पिता से संपर्क करें। image courtesy : getty images

पहली बार डेट पर जाने से पहले अपनी बेटी को समझाएं कि उसे डेट पर कुछ भी गलत लगने पर उसे स्वीकारना नहीं है। बल्कि पर्याप्त मजबूत तरीके से उसे करने के लिए मना करें। image courtesy : getty images

आपको अपनी बेटी को यह समझाना होगा कि डेटिंग के दौरान उसे इतना आत्मविश्वासी बनना होगा कि लड़के की चाहत के हिसाब से नहीं बल्कि स्वयं की इच्छा के अनुसार चीजों को करें। image courtesy : getty images

अगर ऐसा कुछ है जिससे वह सचेत नहीं है तो उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं दें, उसे ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। वह अपनी आत्मा के खिलाफ इसे कभी नहीं करना चाहेगी, क्योंकि बाद में उसकी मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उसे यह समझाएं। image courtesy : getty images

अपनी बेटी को इसके बारे में भी बताये। अगर वह सोचती हैं कि डेटिंग के दौरान लड़का उसे किस करना चाहता हैं तो उसे लड़के को ऐसा करने से मना करता है। लेकिन अगर उसे लगता है कि लड़का सभ्य है और इसके योग्य है तो केवल किस की अनुमति उसे दें सकती हैं। image courtesy : getty images

अपनी बेटी को बताये कि अगर लड़का पहली डेट के दौरान सज्जन पुरूष की तरह पेश नहीं आता हैं तो वह कभी भी सही से आचरण नहीं करेगा। उसे किसी भी प्रकार की झूठी उम्मीद में नहीं रहने दें। image courtesy : getty images

आप लड़के के इरादे के बारे में सुनिश्चित नहीं है। हो सकता है, इससे अच्छा लड़का आपकी बेटी को कभी नहीं मिलेंगा या शायद वह आपकी बेटी को बेवकूफ बना रहो हो। मामला जो भी हो, आप अपनी लाडली की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकती है। इसलिए उसे कहें कि हमेशा सुरक्षित और सार्वजनिक स्थानों में ही रहें। उसे कहें कि उसकी बातों में बहकर उसके साथ किसी भी निजी जगह पर ना जाये। image courtesy : getty images

आपकी बेटी को इस तथ्य के बारे में पता होना चाहिए कि अगर लड़का सही मायने में उसे पसंद करता है तो वह उसे किसी भी बात के लिए मजबूर नहीं करेगा। अगर लड़का, उसकी सहमति के बिना सेक्स के लिए बढ़ रहा है तो आपकी बेटी को तुरंत उससे दूर जाने हो जाना चाहिए। image courtesy : getty images

एक बच्चे के रूप में आपने अपनी बेटी को परीकथाओं की मौजूदगी के बारे में बताया था। लेकिन अब समय आ गया है कि उसे जीवन की वास्तविकता के बारे में विश्वास दिलाया जाये। उसे बताये कि परिकथाओं की तरह ऐसा जरूरी नहीं है कि हर आदमी राजकुमार हो और तुम्हें एक राजकुमारी की तरह व्यवहार करें। इस बात के लिए उसे तैयार रहना चाहिए। image courtesy : getty images

आपकी बेटी को यह पता होना चाहिए कि वह पहली बार लड़के के साथ डेट पर गई हैं लेकिन यह आखिरी मौका नहीं है। ऐसे बहुत से मौके उसे मिलेगें। इसलिए अगर डेट सही नहीं हुई हैं और इसमें उसकी कोई गलती भी नहीं है तो खुद को साबित करने के लिए लड़के का पीछा न करें। पछतावा या लगाव होने पर वह स्वयं आपके पास आ जाएगा। courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।