बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स के बारे ये भी जानें
फिल्म कलाकारों जैसी बॉडी बनाने की चाहत आपके लिए महंगी भी पड़ सकती है, यदि बिना सही जानकारी या डॉक्टर की सलाह के बिना बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स का सेवन शुरू किया। कई शोध भी इस बात की पुष्टी कर चुकें हैं।

बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स और जानकारी
फिल्म कलाकारों स्टार की बॉडी देखकर जिम जाने वाला हर युवा उनके जैसी ही फीजीक पाना चाहता है। जिसके लिए वे जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स की मदद भी लेते हैं। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक स्टेरॉयड का इस्तेमाल सिर्फ विशेषज्ञ की सलाह पर करना चाहिए। लेकिन जानकारी के अभाव के चलते ज्यादातर युवा जल्दी से जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में बिना किसी सलाह और सही जानकारी के डॉइट सप्लिमेंट ले लेते हैं, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिये जानें बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारें में।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

हो सकते हैं साइडइफैक्ट
जानकार मानते हैं कि स्टेरॉयड युक्त डाइट सप्लिमेंट खाने से नपुंसकता, हार्मेन से जुड़ी बीमारियां और हार्ट अटैक हो सकता है। ब्रिटेन के लिवरपूल जॉन मूर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी पया कि बॉडी बिल्डिंग के लिए इस्तेमाल में आने वाली डाइट्री सप्लीमेंट में टैमोक्सिफिन नामक दवा का इस्तेमाल होता है, जो पुरुषों के लिए ब्रेस्ट में सूजन वाली बीमारी गायनीकोमास्टिया पैदा कर सकता है। ये कई प्रकार के होते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

प्रोटीन पाउडर
मजबूत, बड़े और आकर्षक मसल्स और डोले पाने के लिए लोग अक्सर प्रोटीन पाउडर सप्लिमेंट का सेवन करते हैं। ये पाउडर शरीर की प्रोटीन जरूरत को पूरा करने के लिया जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

क्रेटीन
क्रेटीन नामक ये बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट मांसपेशियों का घनत्व बढ़ाने के लिए लिया जाता है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिकांश जिमिंग करने वाले लोग इसे बिना सही दिशा-निर्देशों का पालन किये ही लेते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

ग्लूटामिन
ग्लूटामिन बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोगों में काफी पसंद किया जाता है। यह एक्सरसाइज के दौरान शरीर में हुई रसायन की कमी को पूरा करता है और मसल्स के आकार को कम होने से रोकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

काबरे और अमीनो एसिड
काबरे नाम का यह बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट जिमिंग करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा दप्रदान करता है। वहीं अमीनो एसिड एक्सरसाइज के तुरंत बाद लिया जाता है और यह प्रोटीन की तरह ही काम करता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
कुछ मांसपेशियों का बढ़ाने वाले उत्पादों का प्रयोग गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बन सकता। कई सारे बॉडी बिल्डिंग सप्लीमेंट्स में पाया जाने वाला क्रेटीन, पेट की खराबी और दस्त होने का कारण बन सकता है। साथ ही यदि आप लैक्टोज के प्रति सहज नहीं हैं तो आपको सूजन हो सकती।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

किडनी और अनिंद्रा की समस्या
"जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसन एंड फिजिकल फिटनेस" के मार्च 2001 अंक में आई शोध यह दावा करती है कि क्रेटीन, लंबे समय तक चलने वाली किडनी संबंधित बीमारियों, यहां तक की किडनी फेल्योर का कारणी बन सकता है। इसलिए कोई भी सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके लंबे समय तक सेवन से थकान और अनिंद्रा की समस्या भी हो सकती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

गलत प्रकार से बिक्री
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट आमतौर पर लिस्टेड नहीं होते हैं और नैचुरल व हर्बल के लेबल के साथ बाजार में बेचे जाते हैं। इस प्रकार से इन सप्लीमेंट की खरीद और उपयोग लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

क्या हैं विकल्प
विशेषज्ञों के मुताबिक किसी स्वस्थ व्यक्ति को किसी भी सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती। लेकिन बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों को प्रोटीन, सोडियम, काबोहाइड्रेट और पोटेशियम की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन इस जरूरत को खानपान में बदलाव करके भी पूरा किया जा सकता है। अगर खानपान में बदलाव कर पाना संभव नहीं तो इन तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर की सलाह से ही अच्छे फूड सप्लीमेंट लें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।