इन बातों को अपने तक ही रखना चाहिए
बातों ही बातों में अपने बारे में बहुत कुछ कह देना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बाद में पछताने से बेहतर है कि पहले ही सावधानी ले ली जाये।

प्यार का मतलब केयरिंग और शेयरिंग होता है। लेकिन बातों को शेयर करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। बातों ही बातों में अपने बारे में बहुत कुछ कह देना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बाद में पछताने से बेहतर है कि पहले ही सावधानी ले ली जाये। इसलिए किसी भी रिश्ते को अच्छा बनाये रखने के लिए कुछ बातों को छिपाना बहुत जरूरी होता है। ऐसी कुछ बातों के बारे में जानें। image courtesy : getty images

कभी भी अपने ई-मेल पासवर्ड और एटीएम पिन को किसी से भी शेयर न करें। इससे आपके रिश्तों में पारदर्शीता कम हो सकती है। रिश्तों के बीच थोड़ा स्पेस होना चाहिए। ऐसा करने से दूसरा किसी भी दिन मौका मिलने पर आपकी ऑनलाइन चैट को पढ़ सकता है। चैट को पढ़कर उसे कोई नई बात चले, जो आपने छिपाई हो, तो उसे दुख पहुंचेगा। ऐसे में वह खुद को ठगा हुआ महसूस करेगा। image courtesy : getty images

अनुसंधान बताते हैं कि रिश्तों के बीच होने वाले झग़डों में 60 प्रतिशत से ज्यादा झगडे पैसे की वजह से होते हैं। इसलिए उपचार से परहेज भला की तर्ज पर आप पहले से ही अपने पैसों का हिसाब-किताब अलग रखें। अपनी तनख़्वाह के बारे में किसी से भी चर्चा न करें। आप किसी को भी इतना बता सकते हैं कि आपको ठीकठाक पैसे मिल जाते हैं, लेकिन एकदम सटीक डीटेल देने से बचें। image courtesy : getty images

अपने बॉयफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में यह कहना कि आपने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को धोखा दिया था या फिर आपकी किसी दोस्त का अपने पार्टनर के अलावा किसी और से भी रिश्ते है। यह सब बातें आपके बॉयफ्रेंड को परेशान कर सकती है। हो जाए। उसके मन में यह भावना आ सकती है कि कहीं आप भी उसके साथ ऐसा तो नहीं कर रही है। यह बात आप दोनों के रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है और इससे आपमें असुरक्षा की भावना आनी शुरू हो सकती है। image courtesy : getty images

भले ही आपके अच्छे दोस्त ने आपके साथ अपने जीवन की हर बात शेयर की हो, लेकिन उसे किसी से भी शेयर न करें। अपनी बेस्ट फ्रेंड का फोन नंबर, ई-मेल या कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। इससे आप सहेली का सम्मान और दोस्ती की विश्वसनीयता बनाए रखती हैं। वैसे भी आपकी सहेली के निजी मसलों से आपके जानकारों को कोई लेना-देना नहीं होता है। image courtesy : getty images

आप इस बात को समझें कि हर परिवार के कुछ अपने रहस्य होते हैं जिन्हें राज ही रहने दिया जाता है। आप दो परिवारों के बीच की एक कडी हैं और आपको दोनों परिवारों की राज की बातों को अलग-अलग ही रखना है। image courtesy : getty images

अगर आप कामकाजी हैं तो निश्चित रूप से कुछ कारोबारी राज भी आपके पास होंगे। एक प्रोफेशनल को अपने काम की गोपनीय बातों को अपने तक ही रखना चाहिए, किसी से भी शेयर नहीं करना चाहिए। image courtesy : getty images

हो सकता है कि आपका मौजूदा बॉयफ्रेंड एक्स से कई गुणा अच्छा हो। और आप यह सब उसे बताना चाहती हैं कि आप उसके एक्स के मुकाबले कितने अच्छे हैं। लेकिन रुकिए! अपनी भावनाओं पर काबू रखिए। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जीना सीखिए। क्योंकि बताने के बाद आपको पछताना पड़ सकता है। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।