नाखूनों से जुड़े तथ्य जिन्हें आप नही जानते
महिला और पुरुष के नाखूनों की वृद्धि अलग-अलग होती है, अन्य मौसम की तुलना में गर्मी में नाखून तेजी से बढ़ते हैं।

नाखून भी मानव शरीर का प्रमुख अंग है। महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने में नाखूनों की अहम भूमिका होती है। नाखूनों से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह होती है कि ये व्यक्ति स्वास्थ्य की जानकारी इनके रंग के आधार पर हो सकती है। इसके अलावा नाखूनों से जुड़े कई तथ्य और भी हैं जिनके बारे में आप शायद अनजान हैं। आगे के स्लाइडशो में नाखूनों से जुड़े तथ्यों के बारे में जानिये।
image courtesy - getty images

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलाइना ने 2009 में अपने एक अध्ययन में पाया कि व्यक्ति के नाखून 3.55 मिमी प्रतिमाह बढ़ते हैं। हालांकि 1938 में नाखूनों के बढ़ने की दर प्रति माह 3 मिमी और पचास के दशक में 3.06 मिमी थी। प्रोटीन और अन्य पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार के सेवन के कारण नाखूनों के बढ़ने की दर भी बढ़ी है। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि शरीर में वृद्धि के साथ साथ अंगुलियां बड़ी होने लगीं और इस कारण से शरीर का रक्त प्रवाह भी बेहतर हो गया।
image courtesy - getty images

व्यक्ति के हाथ और पैरों के नाखूनों में अलग-अलग तरह की वृद्धि देखी जाती है। अंगुलियों की तुलना में पैरों के नाखून धीमी गति से बढ़ते हैं। अंगूठे के नाखून प्रतिमाह करीब 2 मिमी तक बढ़ते हैं।
image courtesy - getty images

पुरुषों और महिलाओं के नाखूनों के बढ़ने की गति भी अलग-अलग होती है। पुरुषों की अंगुलियों की तुलना में महिलाओं के नाखूनों की गति धीमी होती है क्योंकि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक हार्मोंस पाए जाते हैं।
image courtesy - getty images

नाखूनों का बढ़ना मौसम पर भी निर्भर करता है। नाखून के बढ़ने की गति गर्मी के मौसम अधिक तेज होती है क्योंकि शरीर द्वारा धूप का इस्तेमाल कर विटामिन डी बनाने से बढ़त तेज हो जाती है। जबकि अन्य मौसम में नाखूनों के बढ़ने की गति कम होती है।
image courtesy - getty images

शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके नाखून भी आपके स्वास्थ्य की सारी पोल खोल देते हैं। आप क्या खाते हैं, कैसा खाते हैं, आपकी सोच और रहन-सहन भी आपके नाखून दर्शाते हैं।
image courtesy - getty images

यदि आपके नाखूनों के आस-पास की त्वचा सूख रही है। तो यह आपके शरीर में विटामिन सी, फोलिक एसिड और प्रोटीन की कमी को दर्शाता है।
image courtesy - getty images

अगर आपके नाखूनों के बढ़ने की गति धीमी है तो यह बताता है कि आप प्रोटीन की कमी और विटामिन ए की कमी से जूझ रहे हैं। मानसिक अशांति, तनाव, प्रोटीन और जिंक की कमी भी नाखूनों की वृद्धि में बाधक हो सकती है।
image courtesy - getty images

कुछ शोधों के में यह बात साबित हुई है कि बीमारियों के हिसाब से नाखूनों का रंग बदलता है। जैसे सफेद रंग के नाखून लीवर से संबंधित बीमारियों यानी हेपेटाइटिस के प्रतीक हो सकते हैं। पीले नाखून फेफड़े संबंधी बीमारियों के दर्शाते हैं, आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून गुर्दे से संबंधित बीमारियों के संकेत देते हैं। अगर नाखून का रंग पीला है या उनकी परत सफेद है तो यह शरीर में खून की कमी का लक्षण है। नाखूनों का पीलापन पीलिया के लक्षण को भी बताता है।
image courtesy - getty images

धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक तो है ही साथ ही यह नाखूनों के लिए नुकसानदेह है। धूम्रपान करने से भी नाखून पीले हो जाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान के आदि हो चुके हैं तो, आपके नाखून पीले होने शुरु हो जाएंगे। क्यूटिकल्स नाखूनों के दोनों ओर होते हैं जिसमें गंदगी जम जाती है। यह इतने प्रभावशाली होते हैं कि इसकी वजह से नाखून सड़ जाते हैं, इसलिए समय पर इनको काटते रहें।
image courtesy - getty images

लॉस बेगास में रहने वाली पेशेवर गायिका क्रिस वाल्टन के नाखून दुनिया के सबसे लंबे नाखून हैं, इसकी कुल लंबाई अगर जोड़ दी जाए तो तकरीबन 20 फीट तक जा पहुंचती है। क्रिस का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साल 2012 के संस्करण में भी शामिल किया गया है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।