पुरुषों को सेक्स के बाद कुछ ऐसा करना चाहिए

सेक्स के बाद ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें क्या करना चाहिए, खासकर पुरुषों को। जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ जाता है। फिर चाहे समस्या संक्रमण से संबंधित हो या एनर्जी की कमी से या फिर महिला पार्टनर के प्रति लापरवाही से संबंधित हो। ये सारी समस्याएं सेक्स लाइफ को थोड़ा बेजान बना देती है। ऐसी स्थिति में यहां दिये टिप्स को अपनाकर आप सेक्स के बाद संक्रमण को रोकने और सेक्स के दूसरे सत्र को इंजॉय करने के लिये आसानी से तैयार हो सकते हैं।
image courtesy : getty images

यह बीज पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण एनर्जी का पॉवरहाउस हैं। चिया बीज का उपयोग ऊर्जा को बढ़ावा देने और सहनशक्ति का पुनर्निर्माण करने का सबसे अच्छा तरीका है।
image courtesy : getty images

सेक्स के साइड इफेक्ट में ऐंठन भी शमिल हैं। इसलिए नाश्ते के दौरान केला और पानी पीना सेक्स के बाद ऐंठन या मांसपेशियों में जकड़न रोकने में मदद करता हैं।
image courtesy : getty images

कंडोम के बिना सेक्स करने पर त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए पुरुषों को अपने लिंग को साबुन और पानी से धों लेना चाहिए। ऐसा न करना, संक्रमण और अन्य बीमारियों को जन्म दे सकता है। पार्टनर के स्वच्छता के प्रति लापरवाही संक्रमण, सूजन और ट्यूमर का कारण भी बन सकता है।
image courtesy : getty images

पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने के लिए आवश्यक होता है। इसलिए लिंग के लिए रक्त और ऑक्सीजन की एक अच्छी मात्रा को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
image courtesy : getty images

वैसोप्रेसिन, एक ऐसा हार्मोन है जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के समस्थापन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हार्मोन सीधे मस्तिष्क में रिलीज होकर शरीर को आराम करने का निर्देश देता है। जो सेक्स के बाद शरीर को फिर से जीवंत करता है।
image courtesy : getty images

सेक्स के बाद एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर एक छोटी सी नींद लें। ऐसा करना आपके महिला पार्टनर को बहुत पसंद आयेगा। और हां, आप जागने के बाद सेक्स के एक और सत्र का मजा ले सकते हैं।
image courtesy : getty images

अगर आप सेक्स में तूफान भरने के लिए सोफे या रसोई घर में सेक्स करना पसंद करते हैं, तो सेक्स के बाद फैले सामान को साफ करने में भी अपनी पार्टनर की मदद करें। और अगर आपने कंडोम का इस्तेमाल किया है तो उसे फर्श पर न फेंककर जितना जल्दी हो सकें सुव्यवस्थित तरीके से कूड़ेदान में फेंके। ऐसा करने के बाद उसे अपनी बाहों में लें और थोड़ी देर ऐसे ही रहें।
image courtesy : getty images

सेक्स के बाद भी एक-दूसरे को टच करने का अहसास काफी रोमांटिक होता है। सेक्स के बाद बातें करते हुए अपनी महिला पार्टनर को हल्के-हल्के टच करना, उसे काफी अच्छा लगेगा। यह उसे आपसी रिश्ते के प्यार को महसूस करने में मदद करने के साथ-साथ सुरक्षित भी महसूस कराता है।
image courtesy : getty images

पारस्परिक रूप से संतुष्टिदायक यौन अनुभव के बाद एक दूसरे के साथ बात करने के लिए इससे बेहतर समय कोई हो नहीं सकता है। सेक्स के दौरान किन चीजों से आपका आनंद लिया और कब आपको उत्तेजित लगा इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें। साथ ही जरूरी बातों को ध्यान में रखें ताकि अगली बार पार्टनर की पसंद का सेक्स करके उसे चौकस कर सकें।
image courtesy : getty images

पसीने से तर सेक्स सत्र के बाद ऐसा करना आपके लिए सबसे रोमांटिक चीज हो सकता है। शॉवर में उसे अपनी पीठ, कंधे और गर्दन स्क्रब करने के लिए कहें और ऐसा ही आप भी उसके लिए कर सकते हैं। हो सकता है यह आपके दूसरे सत्र की शुरुआत हो।
image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।