नये मेहमान के आगमन से पहले जरूर करें ये काम
शिशु के जन्म के बाद आप पर नयी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। कई कामों को लेकर आपको मन मसोसकर रहना पड़ता है। तो, क्यों न परिवार शुरू करने से पहले कुछ काम कर लियेे जाएं।

आप संतान उत्पति की योजना बना रहे हैं। लेकिन, इससे पहले आपको कुछ बातों का खयाल रखना जरूरी है। आप अपना परिवार बढ़ाने से पहले कुछ काम जरूर कर लें। कुछ ऐसे काम जो आपको परिवार बढ़ाने से पहले जरूर करने चाहिये।

क्या आप हमेशा से अफ्रीकन सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं। या क्रूज पर खड़े होकर टाइटेनिक पोज बनाना आपका सपना है। या फिर एक बार किसी भी खास जगह पर जाना चाहते हैं। चाहे जो भी हो। अपना परिवार शुरू करने से पहले अपने पसंद के स्थान पर छुट्टियां जरूर बितायें।

आप संतान उत्पन्न करने की योजना बना रही हैं। तो, क्यों एक बार खुद बच्चा बनकर रहा जाए। अपने बचपन को फिर एक बार जिया जाए। चलिये किसी एम्यूजमेंट पार्क चलते हैं। वहां के झूलों का आनंद उठाइये। जंक फूड खाइये और मौज कीजिये। अपनी जिंदगी के इन लम्हों को संजोकर रखिये।

इसके बारे में विचार कीजिये। करियर में अच्छे स्थान पर पहुंचकर आप अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। आप अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा और भविष्य दे सकते हैं। अपने करियर में आगे बढ़ने और एक सुरक्षित मुकाम पर पहुंचने का प्रयास कीजिये।

अगर आपके रिश्ते में किसी भी प्रकार की समस्या है, तो परिवार बढ़ाने से पहले उसे दूर कीजिये। आप अधिक खर्चा करते हैं, सारी रात बाहर रहते हैं, या रिश्ते को लेकर गंभीरता का अभाव दिखाते हैं, तो परिवार बढ़ाने के लिए यह सही समय नहीं है। आपके रिश्तों की खटास का अंतर बच्चे को भी प्रभावित कर सकता है।

क्या आप अपने बच्चे को सख्ती से बड़ा करना चाहते हैं या फिर आराम से। उसकी शिक्षा कैसी होगी। उसके लालन-पालन में किन नियमों का पालन किया जाएगा। बच्चे के जन्म की योजना बनाने से पहले ही इन बातों पर अपना रवैया साफ कर लें। उसी के हिसाब से अपनी योजनायें बना लें। अगर किसी बात को लेकर आपके साथी से मतभेद हैं, तो उसे जरूर दूर कर लें।

अगर आप अपने घर में कोई निर्माण कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे समय रहते निपटा लीजिये। घर पर गर्भवती स्त्री या छोटे बच्चे के साथ इस प्रकार के निर्माण कार्य नहीं किये जा सकते। इससे शिशु और मां की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

आप कुछ खास किताबें पढ़ना चाहतीं थीं। लेकिन वक्त की कमी के कारण आप ऐसा नहीं कर पायीं। तो अब शुरू कीजिये। देर नहीं हुई। परिवार बढ़ाने से पहले कुछ अच्छी किताबें जरूर पढ़ लें।

आप दोनों हमेशा से कोई एडवेंचर काम करना चाहती थे। फिर चाहे वो शॉर्क डाइविंग हो या फिर ट्रेकिंग। तो, बिना वक्त गंवाये इस काम को कर डालिये। परिवार बढ़ने के बाद आपके लिए ऐसे काम कर पाना जरा मुश्किल हो जाएगा। बच्चे की जिम्मेदारी आने के बाद आप अपने रोमांच को आगे नहीं बढ़ाएंगे।

परिवार बढ़ाने से पहले अपने पास कम से कम एक वर्ष का अतिरिक्त कैश जरूर रखें। परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी आने के बाद आपके खर्चों में अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में अतिरिक्त धन आपके काफी काम आ सकता है।

आपके पास अभी खाली वक्त होता है। लेकिन, परिवार बढ़ने के बाद आपके लिए वक्त निकालना मुश्किल होगा। स्नोबोर्ड, पेंट, डांस, गिटार बजाना या कुछ और। नया शौक बनाइये। उसके लिए वक्त निकालिये।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।