काश़ कि मेरा साथी अकसर करता ये काम
हर रिश्ते में कुछ इच्छाएं होती हैं, स्त्री और पुरुष दोनों की ही एक दूसरे से कुछ उम्मीदें और आशायें होती हैं। दो दोनों ही सोचते हैं कि, काश़ मेरा साथी अकसर इन कामों को करता।

हर रिश्ते में कुछ इच्छाएं होती हैं, और इसमें कोई बुरी बात भी नहीं। एक दूसरे की खुशी का ध्यान रखने और आपसी सामंजस्य के साथ ही कोई रिश्ता खुशहाल बनता है। बात जब लव रिलेशन की हो तो स्त्री और पुरुष दोनों की ही एक दूसरे से कुछ उम्मीदें और आशायें होती हैं। दो दोनों ही सोचते हैं कि, काश़ मेरा साथी अकसर इन कामों को करता। तो चलिये जानें कि पुरुष और महिलाएं, आपने साथी द्वारा किन कामों के बार-बार दौहराने की आशा करती हैं।
Image courtesy: © Getty Images

यदि आप लड़की हैं और आपको आई कॉन्टेक्ट कर बात करने की आदत है तो ये आपके लिए अच्छी बात है। पुरुषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा भाती हैं जो शर्माने के बजाय आंखों में आंखें डालकर बात करें। वे चाहते हैं कि खासतौर पर रोमेंटिक होने के समय तो ऐसे बार-बार हो।
Image courtesy: © Getty Images

बिना बालों को बनाएं और मेकअप के उनका लुक नेचुरल आता है। इसी लिए ही उन्हें अकसर महिलाएं सोकर उठने के बाद ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। तो कभी-कभी बिना मेकअप के बिंदास लुक के साथ उनसे मिलना पुरुषों को कभी भाता है।
Image courtesy: © Getty Images

उनका आपकी किसी बात पर ज़ोर से हंसना मानों आपके बरे में बहुत कुछ कह जाता है। काल्पनिक हंसी के विपरीत उनकी वो ऊंची और निश्चित हंसी आत्मविश्वास और अधिक हिम्मत दर्शाती है। वो उनका आत्मविश्वास भी दर्शाती है।
Image courtesy: © Getty Images

बाइक को पसंद करने वाली लड़की मिलना सामान्य बात नहीं है। लेकिन, अगर आपको कोई ऐसी लड़की मिल जाए तो बातों का सिलसिला लंबा चलता है। इसके अलावा उनका गैजेट्स व कारों में दिलचस्पी लेना, एडवेंचर पसंद करना आदि लड़कों को बेहद भाता है।
Image courtesy: © Getty Images

महिलाएं भले ही इस बात को मुंह से न कहें, लेकिन वे चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें समय-समय पर कोई न कोई सरप्राइज देता रहे। महिलाएं चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए कुछ खास करें। और जब वह ऐसा करता है तो उन्हें बेहद खुशी होती है।
Image courtesy: © Getty Images

भले ही महिलाएं इस बात को स्वाकार न करें, लेकिन महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता हैं, इसीलिए उन्हें ऐसे पुरूष अधिक पसंद आते हैं जो मौके की नजाकत को देखते हुए उनकी तारीफ करने से नहीं चूकते। वे चाहती हैं कि समय-समय पर उनकी तारीफ होती रहे।
Image courtesy: © Getty Images

शायद लड़के कई बार इस चीज़ में थोड़ी झिजक महसूस करते हैं, लेकिन लड़कियों को ऐसे मर्द पसंद होते हैं, जो खुल कर उनसे अपने प्यार का इज़हार करते हैं, या उन पर अपना हक जताते हैं। जब उनका साथी कहीं बारह उनसे प्यार का इज़हार करता है, तो उन्हें बहुत अच्छा महससू होता है।
Image courtesy: © Getty Images
.jpg)
लड़कियां दिल ही दिल में चाहती हैं कि उनका साथी उनके ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे, कोकोनट ऑयल, पाउडर, मॉश्चराइज़र तथा लिप बाम आदि का उपयोग करें। ऐसा करने पर वो भले ही ऊपरी मन से अने साथी को डांटे लेकिन वे इसे पसंद करती हैं। इसके अलावा रेस्तरां में वे भले ही स्वीट को मना करें, लेकिन यदि आप उनकेलिए स्वीट ऑर्डर करें तो यह उनको पसंद आता है।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।