ब्रेकअप के बाद अकेले में लड़कियां करती हैं ये काम
ब्रेकअप का दौर बहुत मुश्किल होता है और इसके बाद हर किसी में काफी सारे बदलाव आते हैं। ब्रेकअप के इस दर्द को लड़कियां अपने ही तरीके से हैंडल करती हैं। आइए जानें कि ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां।

जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हमें कोई इतना पसंद आ जाता है कि हम उसके साथ जिंदगी बिताने की सोचने लगते हैं। सबकुछ सही चलता है लेकिन अचानक कुछ चीजें ऐसी हो जाती है कि रिश्ते में दरार आ जाती है। फिर वही दो लोग अलग होने की बात करने लगते हैं जिन्होनें साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। जीं हां किसी भी रिलेशनशीप में जाना जितना आसान है, उससे निकलना उतना ही मुश्किल। ब्रेकअप का दौर बहुत मुश्किल होता है और इसके बाद हर किसी में काफी सारे बदलाव आते हैं। ब्रेकअप के इस दर्द को लड़कियां अपने ही तरीके से हैंडल करती हैं। आइए जानें कि ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां।

ब्रेकअप के बाद लड़की हमेशा अपने दोस्तों में घिरे रहना पसंद करती है। घूमने जाना, मूवी देखना, शॉपिंग करना उनकी लिस्ट में टॉप पर आ जाता है। वह ऐसा इसलिए करती है क्योंकि अकेले में पुरानी यादें उसका पीछा नहीं छोड़ती और वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सोचने लगती है, जिससे उनका मूड फिर से खराब हो जाता है।

ब्रेकअप के बाद भी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के प्रोफाइल पर पूरी नजर रखती है। यह अपने बॉयफ्रेंड पर नजर रखने का बहुत ही आम माध्यम है। बॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर आदि पर उसके प्रोफाइल पर नजर रखती है।

ब्रेकअप के बाद लड़कियां सबसे पहले अपने बॉयफ्रेंड का नंबर अपने फोन से डिलीट कर देती है। ताकी वह गलती से भी उसे कॉल ना कर सकें। हालांकि अपने बॉयफ्रेंड का नंबर उसके दिमाग में शायद हमेशा के लिए सेव हो जाता है।

ब्रेकअप के बाद लड़कियां पूरी तरह से रिलेशनशिप एक्सपर्ट बन जाती है यानी किसी के रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी बात होने पर वे अपनी राय देना कभी नहीं भूलती। अपने ग्रुप की बाकी लड़कियों को इस पर लेक्चर देने लगती हैं और इस बात को हमेशा अपने अनुभव के साथ जोड़ने लगती है।

ब्रेकअप के बाद जब लड़कियां दूसरे कपल्स को देखती हैं, तो उसे अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिताये पल याद आने लगते हैं और वह पुराने पलों को याद करके उदास हो जाती है। इसलिए वह ब्रेकअप के बाद कपल्स से बचने की कोशिश करने लगती है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।