25 का होने से पहले सेक्स के बारे में जानें ये बातें

हेल्दी सेक्स के बारे मे सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, खासकर के जब आप 25 के होने जा रहे हों। यौन शिक्षा के अंतर्गत मानव शरीर रचना विज्ञान, यौन प्रजनन, संभोग, प्रजनन स्वास्थ्य, भावनात्मक संबंधों, प्रजनन अधिकारों और जिम्मेदारियों, गर्भनिरोधक और मनुष्य के यौन व्यवहार के अन्य पहलुओं का व्यापक वर्णन आता है।

सबसे पहले आता है एक दूसरे की प्रशंसा करना। इसलिए अपने सेक्स को सफल बनाने के लिए अपने साथी के वस्त्रों से लेकर उसके शरीर के खूबसूरत अंगों की तारीफ करें।

एक अच्छे चुंबन की शक्ति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। माउथ-टू-माउथ किस के दौराम कई सारे फेरोमोन की अदला-बदली होती है। अपने चुंबनों से एक दूसरे के एक-एक अंग में प्यार भर दें। सेक्स करते समय दोनों साथी बराबर सहयोग करें। अक्सर महिलाएं इसमें जरा पीछे रह जाती हैं लेकिन उन्हें भी पूरा सहयोग कराएं। इसलिए इसे करते समय पूरा कौशल दिखाएं और पर्याप्त समय लें।

बेहतर सेक्स के दौरान संवेदनशील अंगों को स्पर्श करना जरूरी भी है और आंददायक भी। स्त्री व पुरूष दोनों में कुछ कॉमन हिस्से जैसे कान के पीछे, गर्दन, नाभी या उसके आसपास का हिस्सा व जांखों का अंदरूनी भाग आदि कुछ ऐसे संवेदनशील हिस्से होते हैं जिन्हें छूने से या सहलाने से उत्तेजना बढ़ जाती है। जितना अधिक आप इन हिस्सों पर अपना स्पर्श देंगे सेक्स में उतना ही अधिक रोमांच जाग्रत होगा।

अपनी साथी के साथ सेक्स करते समय पूरा ध्यान इंटरकोर्स और योनि में ही ना झोंक दें। ध्यान रहे महिलाओं के बहुत सारे संभावित वासनोत्तेजक क्षेत्र होते हैं (वे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं), जिनको सेक्स में स्थान देना आवश्यक होता है। उसके स्तनों को पकड़ें, उसके निपल्स को चाटें और उसके शरीर के चारों ओर अपने हाथों को सहलाते हुए देखें की वह कब ज्यादा अत्तजित और आनंदित महसूस करती है।

सेक्स में कुछ भी शर्म या बेशर्मी से जुड़ा नहीं होता। सेक्स रोमांच और उत्तेजना से भरा एक चमत्कारी अहसास है। आप एक मिनट में इजैक्यूलेट हो सकते हैं, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं की इसे नीयम कायदे से किया जाए। थोड़ा बेशर्म हो जाना इससे जुड़े अहसास और अनुभव को और भी रोमांचक और सुखद बनाता है।

ऑरल सेक्स, सेक्स किए बिना रोमांचित होने का अनुभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि आप अपनी सेक्स लाइफ में सुधार लाने के लिए भी एक ब्रेक के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लोग इसे अपने जीवन काल में कभी ना कभी आजमाते जरूर हैं। हांलाकी इसके साथ कुछ जोखिम जरूर जुड़े होते हैं।

आपको सुन कर थोड़ा बुरा जरूर महसूस होगा लेकिन अधिकांश महिलाएं केवल इंटरकोर्स से संतुष्ट नहीं हो पाती हैं। क्योंकि कई बार इससे क्लिटरिस उत्तेजित नहीं हो पाता है। तो साथी के थोड़ा नीचे जाएं और कुछ चुंबन करें।

अक्सर पुरुषों को खासतौर पर युवाओं अपने लिंग के आकार को लेकर परेशान रहते हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाएं लिंग के आकार के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करती हैं। वे बस स्वस्थ व दुर्गंध रहित लिंग पसंद करती हैं।

जब आपकी साथी कुछ ऐसा कर रही है जिससे आपको बेहद आनंद की प्राप्ती हो रही है तो बोल कर (आवाज निकाल कर) उस आनंद को व्यक्तच करें। ऐसा करना महिला और पुरुष दोनों के लिए ही सुखदायक होता है। इस प्रकार की आवाजों से एक दूसरे की सेक्स में कामोत्तेजना का पता चलता है।

सेक्स के प्रति इमानदार रहें। बहुत से पुरुष केवल अपने स्खलन और सुख पर केंद्रित होकर सेक्स करते हैं। और स्खलन होते ही खेल खत्म। लेकिन ऐसा करना गलत है। ध्यान रखें की अपने स्खलन से पूर्व आप अपने साथी की सेक्स आवश्यक्ताओं का ध्यान रखें और एक दोनों को चरम की प्राप्ति हो सके।

सेक्स में शारीरिक संतुष्टि मिल जाने के बाद तुरंत अलग न हो जाएं। एक दूसरे के आलिंगन में रहें और चुंबनों का सिलसिला कुछ देर तक जारी रखें। ये आपके प्यार को एक मजबूत नींव देता है। प्यार के इस सिलसिले को रोमानी बनाने में एक अच्छे रोमांटिक माहौल जिसमें सॉफ्ट म्यूजिक, रोमानी खुशबू और मध्यम रोशनी का माहौल होना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।