25 का होने के पहले पुरुष डेट के बारे में ये बातें जरूर जानें
आज के दौर में डेट पर जाना आज जरूरत भी है और फैशन भी। लेकिन 25 की उम्र से पहले पुरुषों को डेट संबंधी कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों के बारे में मालूम होना चाहिए।

डेट पर लड़का लड़की एक दूसरे को बेहतर तरीके समझ और जान सकते हैं। डेट एक कमाल का रूमानी अहसास होता है। खासतौर पर 25 की उम्र से पहले की डेट तो कमाल ही होती हैं। लेकिन अक्सर अक्सर लड़कों को डेट पर जाने से पहले यह समझ नहीं आता कि वे क्या पहनें, किस तरह से व्यवहार करें, कहां बैठें व किस तरह उसे विदा करें आदि। 25 की उम्र से पहले पुरुषों को डेट संबंधी इन छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों के बारे में मालूम होना चाहिए।
Image courtesy: © Getty Images

लड़कियों को जेंटलमेन खूब भाते हैं। और वैसे भी जेंटलमेन बनने में नुकसान भी क्या है। तो जब भी कहीं जाएं तो लड़की के लिए दरवाजा खोलें। उसके बैठने के लिए कुर्सी को भी व्यवस्थित करें और उसके बैठने के बाद बैठें।
Image courtesy: © Getty Images

अमूमन लड़कियों को फूल पसंद होते हैं। यदि आप डेट पर जाते समय उसके लिए फूलों का महकता गुलदस्ता ले जाएंगें तो लड़की पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वह आपसे खुश हो जाएगी। खूबसूरत फूल डेट की बेहतर शुरुआत करने में मददगार होते हैं।
Image courtesy: © Getty Images

पहली डेट पर यदि आपका मोबाइल बार-बार बजता रहेगा तो इससे आप दोनो ही परेशान होंगे। तो बेहतर होगा कि मोबाइल साइलेंट मोड पर रखें। हां यदि कोई बेहद जरुरी कॉल है और लेना जरुरी है तो उसे बता कर जल्द कॉल समाप्त करें।
Image courtesy: © Getty Images

अगर आपको मिलने के बाद उसकी कोई बात अच्छी लगे तो उसे इस बार में बताएं, उसे ये अहसास कराने में देर न करें कि उसकी क्या अच्छाई आपको प्रभावित कर गई है। इससे वह खुश हो जाएगी और दुबारा आपसे मिलने को कहेगी।
Image courtesy: © Getty Images

ध्यान रहे कि आप तय समय पर पहुंच जाएं, अपनी डेट को बिल्कुल भी इंतजार ना करवाएं। लड़कियों को इंतजार कराने में तो कई समस्या नहीं होती लेकिन यदि उन्हें इंतजार करना पड़े को उनका परा चड़ जाता है। साथ ही लेट होने पर आपका फर्स्ट डेट पर ही इंप्रेशन गलत पडे़गा, हालांकि यह बात दोनों तरफ लागू होती है।
Image courtesy: © Getty Images

हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड को हैंडसम लुक में देखना चाहती है। वो चाहती है कि जब आप उसके साथ डेट पर हों तो हैंडसम दिखें। आपसे भीमी-भीमी खुशबू आए, आपको लड़कियां देखें, लेकिन आप सिर्फ उसे देखें।
Image courtesy: © Getty Images

डेट के लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जो न तो ज्यादा सूनसान हो और न ही भीड़-भाड़ वाली। किसी ऐसी जगह जाएं जो लड़कियों को पसंद हो। यदिआप उसे किसी ऐसी जगह ले जाएं जो उसने पहले न देखी हो तो और भी अच्छा होता है।
Image courtesy: © Getty Images

आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो याद रखिये कि ड्रिंक बिल्कुल न करें, और न ही उसे ऑफर करें, क्योंकि पहली डेट पर ही ड्रिंक करने से आपकी छवि खराब हो सकती है। साथ ही पहली डेट पर इंटेंस बाते भी न करें।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।