11 खेल जिनमें आप बर्न कर सकते हैं जॉगिंग से ज्यादा कैलोरी
जॉगिंग से आप काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को यह पसंद नहीं होती। तो, कैसा हो अगर किसी खेल को ही व्यायाम बना लिया है। चलिये हम आपको बताते हैं 11 ऐसे खेल जिनमें आप जॉंगिंग से कहीं ज्यादा कैलोरी खर्च कर सकते हैं।

जॉगिंग एक शानदार व्यायाम है। इससे आप काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। लेकिन आप अगर जॉगिंग नहीं करना चाहते, तो आपके पास ढेरों ऐसे व्यायाम हैं, जिनकी मदद से आप न केवल कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

जिम में रखी साइकिल चलाकर भी आप जॉगिंग जितनी यानी 398 कैलोरी ही बर्न कर सकते हैं। हालांकि इसमें आप बैठकर सिर्फ पैडल ही मारते हैं। अपनी पुरानी साइकिल को साफ करें या इनडोर साइकिल की क्लास लें। इससे आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। एक घंटे तक दोनों पर व्यायाम कर आप करीब 483 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह रफ्तार और प्रतिरोधकता पर निर्भर करता है।

एक घंटे तक जेट स्कीइंग करने के बाद आप 398 कैलोरी खर्च कर लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घुड़सवारी से 86 कैलोरी ज्यादा है। जानकार कहते हैं कि वाटस स्पोटर्स में कोर, क्वार्ड और हैमस्ट्रिंग का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें आपकी अपर बॉडी भी खूब इस्तेमाल होती है। इसके लिए आपको लगातार संतुलन बनाकर रखना होता है और साथ ही अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचकर रखने की जरूरत होती है।

यह कई व्यायामों से ज्यादा फायदेमंद है। अपने बैकपैक में करीब चार-पांच किलो वजन डालिये और पैदल ही पहाड़ या चढ़ाई पर जाइये। वजन बढ़ाने के लिए आप किताबें, और पेय पदार्थ डाल सकते हैं। चढ़ाई पर सामान्य रफ्तार यानी एक घंटे में करीब छह किलोमीटर से चढ़ते हुए भी आप एक घंटे में करीब 415 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। यह सामान्य रास्ते पर वजन के बिना चलने से 57 कैलोरी ज्यादा है।

यह पहियों पर दौड़ने जैसा है। इस मजेदार खेल में आप हर घंटे 426 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। और फिर यह जॉगिंग से ज्यादा मजेदार तो है ही।

एरोबिक्स डॉन्स से आप एक घंटे में 443 कैलोरी तक खर्च कर सकते हो। और हां शनिवार को डांस पार्टी को इतना बेकार मत समझिये। इसमें मजा और सेहत का संगम भी तो हो सकता है।

पहाड़ पर चढ़ने में काफी मेहनत लगती है। इसमें आपके पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। पहाड़ पर चढ़ते समय आप एक घंटे में 454 कैलोरी तक खर्च कर सकते हैं। वहीं नीचे उतरते समय पर एक घंटे में 284 कैलोरी खर्च होती हैं।

बचपन का आपका पसंदीदा खेल वास्तव में बहुत अच्छा वर्कआउट है। आपकी गति और सघनता के हिसाब से एक घंटे में 670 कैलोरी तक खर्च कर सकते हैं। इस व्यायाम का अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए हर मिनट कम से कम 100 बार जरूर रस्सा कूदें।

हो सकता है कि रोइंग आपको बहुत हल्का व्यायाम लगे, लेकिन वास्वत में ऐसा नहीं है। ऐसा इसलिए है कि इस व्यायाम में आप अपनी बाजुओं और टांगों की शक्ति से नाव को आगे धकेलते हैं। यह व्यायाम आपके शरीर को पूरी तरह निचोड़ देता है। इस व्यायाम से आप एक घंटे में 682 कैलोरी तक खर्च कर सकते हैं।

बॉक्सिंग देखने में भले ही भयानक लगती हो, लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। बॉक्सिंग रिंग में एक घंटे का व्यायाम 727 कैलोरी तक खर्च कर सकता है। और किक बॉक्सिंग से आप 585 कैलोरी खर्च कर सकते हैं।

ब्रेस्ट स्ट्रोक से एक घंटे में 585 कैलोरी, बैक स्ट्रोक से 540 कैलोरी और बटरफ्लाई से हर घंटे 784 कैलोरी तक खर्च की जा सकती हैं। यह आपकी गति पर निर्भर करता है।

सीढ़ियों पर दौड़ना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन वास्तव में यह बहुत फायदेमंद है। जो लोग अपार्टमेंट्स में रहते हैं उनके लिए यह व्यायाम काफी मददगार हो सकता है। इससे आप जमीन पर दौड़ने से 300 कैलोरी तक अधिक खर्च कर सकते हैं। 852 कैलोरी अगर एक घंटे में खर्च हो जाए तो भला इससे ज्यादा फायदे की बात और क्या हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।