ये तरीके लाएंगे आपको हेल्थी खाने के करीब!

भूख लगने पर हम बिना सोचे-समझे कुछ भी खा लेते हैं, ऐसे में अपनी भूख को स्वस्थ खाने की तरफ कैसे प्रेरित करें इसके बारे में इस स्लाइडशो में पढ़ें।

Devendra Tiwari
Written by:Devendra Tiwari Published at: Oct 17, 2016

आपकी भूख और खानपान

आपकी भूख और खानपान
1/5

भूख और पेट एक-दूसरे से संबंधित हैं, शरीर को एक्टिव रहने के लिए कैलोरी की जरूरत होती है और कैलोरी खाने के माध्यम से पेट में पहुंचती है। यानी जीवित रहने के लिए भोजन जरूरी है। आजकल खाने में विविधता के चलते लोगों के पास कई विकल्प हैं। लेकिन इन सबके बीच में सबसे अधिक मांग फास्ट और जंक फूड्स की है। यानी जब भूख लगे कहीं भी रहो फास्ट फूड मिलेगा ही। जबकि फास्ट फूड सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में जब भी आपको भूख लगे खुद को हेल्दी खाने के प्रति कैसे प्रेरित करें, इसके बारे में हम इस स्लाइडशो में आपको बता रहे हैं।

व्यायाम से कम होती है भूख

व्यायाम से कम होती है भूख
2/5

नियमित व्यायाम फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन हाल ही में अमेरिका में हुए एक शोध की मानें तो व्यायाम करने से भूख प्रभावित होती है यानी भूख कम लगती है। शोध की मानें तो अगर महिला 90 मिनट ट्रे‍डमिल पर चलती है तो सामान्य महिला की तुलना में वह कम खाती है। तो अगर आप रोज व्यायाम कर रहे हैं तो खानपान पर ध्यान रखें।

साबुत अनाज से बढ़ती है भूख

साबुत अनाज से बढ़ती है भूख
3/5

कुछ आहार ऐसे भी होते हैं जिनके सेवन से भूख बढ़ जाती है। स्वीडन में 2016 में हुए एक शोध की मानें तो साबुत अनाज के सेवन से ब्लड शुगर और इंसुलिन का स्तर कम होता है और भूख बढ़ जाती है। यह आपकी भूख को नियमित भी कर देता है। ऐसे में साबुत अनाज जैसे– जौ, गेहूं, दलिया, ओट्स, आदि का सेवन करना सेहतमंद है।

इन बातों का ध्यान रखें

इन बातों का ध्यान रखें
4/5

पानी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इसका सही समय पर सेवन करने से यह अधिक फायदेमंद हो जाता है। वर्जिनिया में हुए शोध की मानें तो खाने से आधा घंटा पहले अगर आप पानी का सेवन करते हैं तो आप अधिक कैलोरी के सेवन से बच जाते हैं और 75 से 90 कैलोरी का कम सेवन करते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इनसे मिटती है भूख

इनसे मिटती है भूख
5/5

कुछ आहार ऐसे भी हैं जो स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन इनके सेवन से भूख मिट जाती है। उदाहरण के लिए केक में स्टार्च और शुगर होता है जो ब्लड शुगर को बढ़ाता है जिससे भूख मरती है। वहीं डायट ड्रिंक और पैक किये हुए प्रोसेस्‍ड फूड में स्वीटनर, फ्रक्टोज और फैट होता है जिससे भूख कम होती है। रेड मीट में आयरन की मात्रा अधिक होती है जो कि भूख को कम करता है। इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

Disclaimer