इन छोटी-छोटी चीजों से गर्लफ्रेंड को हो सकती है जलन
प्यार को गहरा बनाने और उसमें थोड़ा सा तड़का लगाने के लिए जरूरी है कि अपनी हरकतों से अपनी गर्लफ्रेंड को थोड़ा सा जलायें।

जब जलाना हो गर्लफ्रेंड को
ऐसा माना जाता है कि प्यार और जंग में सबकुछ जायज है, और बात जब प्यार की आती है तब ईर्श्या और जलन से बढि़या और कोई दूसरी भावना नहीं हो सकती है। आप किसी लड़की को बहुत चाहते हैं, लेकिन थोड़ा मस्ती करने के लिए और अपने प्यार को अपने और करीब लाने के लिए आप उसे जलाना चाहते हैं तो ये तरीके आपके लिए बहुत कारगर हो सकते हैं। इससे आपनके साथी दिल नहीं टूटेगा और आपको थोड़ा मजा भी आयेगा।
image courtesy - getty images

अपने लुक को बदलें
अपने पुराने लुक में थोड़ा सा बदलाव लायें, अपना हेयर स्टाइल बदलिये, कपड़ों का रंग और उनका स्टाइल भी बदल दीजिए। कुल मिलाकर आपका लुक ऐसा हो जाये जिसे देखकर आपकी गर्लफ्रेंड आपको बस देखती रह जाये। आपके द्वारा लाये गये इन बदलावों से उसे जलन होगी, बार-बार उसके मन में ये सवाल उठेगा कि आपके अंदर ये परिवर्तन आखिर क्यों आये।
image courtesy - getty images

अपने दोस्तों के साथ मस्ती
गर्लफ्रेंड के अंदर जलन पैदा करने का यह भी बहुत अच्छा तरीका हो सकता है। इससे पहले हर पार्टी में आप उसके बिना शामिल नहीं होते थे, लेकिन इस बार अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाइये, उनके साथ मस्ती कीजिए। आपकी इन हरकतों से गर्लफ्रेंड को जलन होने लगेगी।
image courtesy - getty images

थोड़ा व्यस्त रहें
जब भी गर्लफ्रेंड के साथ हों, खुद को व्यस्त दिखाइये। इससे पहले जब भी आपके गर्लफ्रेंड आपके साथ थी आप सारे काम को भूलकर उसमें ही लग जाते थे। लेकिन उन्हें थोड़ा सा जलाने के लिए खुद को व्यस्त रखिये। जब भी वो आपके सामने हों कोई काम कीजिए या फिर फोन पर दूसरों से बात कीजिए।
image courtesy - getty images

फ्लर्ट कीजिए
आपकी गर्लफ्रेंड बिलकुल भी यह नहीं पसंद करेगी कि आप उसके साथ रहकर किसी दूसरी लड़की से नजदीकी बढ़ायें। लेकिन उन्हें जलाने और अपने प्यार को गहरा बनाने के लिए थोड़ा फ्लर्टिंग तो चलती है। जब भी मौका मिले अपनी गर्लफ्रेंड को दिखाते हुए दूसरी लड़की से फ्लर्टिंग कीजिए।
image courtesy - getty images

दूसरी लड़की के साथ डेट
दूसरी लड़की के साथ डेट पर जाइये, जब भी आपकी गर्लफ्रेंड पूछे उसे बढ़ा-चढ़ाकर बतायें। हो सके तो दूसरी लड़की के साथ ऐसी जगह डेट करें जहां पर आपकी गर्लफ्रेंड आपको देखे। दूसरी लड़की के साथ आपको डेट करते हुए देख उसे न केवल जलन होगी बल्कि उसका पारा भी चढ़ जायेगा।
image courtesy - getty images

नजरअंदाज करें
अपनी गर्लफ्रेंड को नजरअंदाज कीजिए, अगर वह अपनी सहेलियों के साथ दिखे तो उसे हेलो न बोलने की बजाय उसकी सहेलियों को हेलो बोलिये। उसका जब भी फोन आये बिलकुल न उठायें, उसका बार-बार फोन आये तो यह कहकर काट दें कि आप व्यस्त हैं।
image courtesy - getty images

सोशल साइट का भी लें सहारा
इंटरनेट के जरिये भी अपनी गर्लफ्रेंड के अंदर जलन पैदा कर सकते हैं। फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर जाकर अपनी दूसरी महिला मित्र की वाल को लाइक कीजिए, उसके वाल पर कमेंट कीजिए। आपकी ये हरकते आपकी गर्लफ्रेंड के अंदर जरूर जलन पैदा करेंगी।
image courtesy - getty images

दूसरी लड़कियों से बात
इससे पहले आप अपनी दूसरी महिला मित्रों से बहुत कम बात किया करते थे, लेकिन अब आपको अपनी गर्लफ्रेंड को जलाना है तो ऐसे में अपनी दूसरी महिला मित्रों से लंबी बात कीजिए। आपकी इन हरकतों से गर्लफ्रेंड को जलन होना स्वाभाविक है।
image courtesy - getty images

दूसरी लड़की की तारीफ
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जब भी हों दूसरी लड़की को देखकर उसकी तारीफ करें। दूसरी लड़की के कपड़ों, उसकी खूबसूरती की खूब तारीफ कीजिए। आपकी इन हरकतों से जलन होना स्वाभाविक है।
image courtesy - getty images

ज्यादा दिनों तक न रखें इसे राज
हालांकि अब तक आपका उद्देश्य आपके गर्लफ्रेंड को केवल जलाना था, उसमें आप कामयाब हुए हैं तो फिर से पुराने रूटीन में वापिस आ जाइये। इसे ज्यादा लंबा खींचने की कोशिश मत कीजिए, हो सकता है इसे लंबा खींचने के चक्कर में मामला आपके हाथ से निकल जाये।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।