आलू

आलू में केले से ज्यादा पोटैशियम होता है। हैरान रह गए न आप? जी हां! एक मीडियम साइज के उबले हुए आलू में 941 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ये दैनिक जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत है। लेकिन इसके लिए आलू को उबलने के बाद थोड़ा थंडा हो जाने दीजिए। आलू में मौजूद स्टार्च गठिया रोग में भी फायदेमंद होता है। आलू के अलावा शकरकंद में भी भरपूर पोटैशियम होता है।
टोमैटो सूप और सॉस

टोमैटो सूप और सॉस में भी पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। एक कप सूप में लगभग 728 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत है। लेकिन सॉस में शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है इसलिए अगर आप पोटैशियम की जरूरत पूरी करने के लिए टोमैटो सॉस खाते हैं तो आपको लो-शुगर टोमैटो सॉस लेना चाहिए। आप घर पर भी सॉस बना सकते हैं। इसके अलावा टमाटर की सब्जी, चटनी या उबले टमाटर के सेवन से भी पोटैशियम मिलता है।
तरबूज

तरबूज भी पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत है। गर्मियों में तरबूज के सेवन से शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स तो मिलते ही हैं साथ ही इससे शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। दो मीडियम साइज के तरबूज में लगभग 641 ग्राम पोटैशियम होता है, जो आपकी दैनिक जरूरत का लगभग 14 प्रतिशत है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है।
चुकंदर

चुकंदर में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले ढेर सारे तत्व होते हैं। चुकंदर में पोटैशियम भी भरपूर पाया जाता है। एक कप चुकंदर में लगभग 518 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का लगभग 11 प्रतिशत है। चुकंदर में आयरन भी भरपूर होता है इसलिए ये ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और एनीमिया जैसे खून की कमी वाली बीमारियों से बचाता है। इसे भी पढ़ें:- प्रोटीन का पावर हाउस कही जाती हैं ये 5 दालें, शरीर को मिलते हैं कई लाभ
पालक

पालक गुणों की खान है और इसमें ढेर सारे मिनरल्स औैर विटामिन्स होते हैं। पालक में पोटैशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। एक कप पालक में लगभग 540 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। इसके अलावा पालक आयरन और फाइबर का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। इसलिए इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। एनीमिया में पालके के सेवन से लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें:- शरीर में है विटामिन ई की कमी, तो आहार में शामिल करें ये 5 चीजें