सर्दियों में दिल को सेहतमंद रखेंगे ये ड्रिंक
बाहर का मौसम बहुत सर्द है, लेकिन ऐसे में भी कुछ ड्रिंक आपको गर्म रखने का काम करते हैं। साथ ही इनमें इसमें दिल को स्वस्थ रखने वाले तत्व मौजूद होते हैं।

बाहर का मौसम बहुत सर्द है। लेकिन, ये ड्रिंक आपको इस मौसम में भी गर्म रखने का काम करेंगे। इसके साथ ही इस बात को भी न भूलें कि इनका सेवन आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें दिल को स्वस्थ रखने वाले तत्व मौजूद होते हैं। क्योंकि इनमें अल्कोहल नहीं होता, इसलिए ये धमनीय स्वास्थ्य, अनियमित हृदयगति आदि में लाभप्रद होता है। इन ड्रिंक्स में डार्क चॉकलेट, दालचीनी, अदरक और अनार का जूस शामिल होता है, जो स्वाद के लिहाज से भी किसी तरह कम नहीं होते।
Images courtesy: © Getty Images

ये कमाल का ड्रिंक आपकी रसोई को खुशबू से भर देता है। इसे बनाने के लिये बस बस दालचीनी और लौंग के साथ स्वादिष्ट क्रेनबेरी जूस को मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। इसी बीच क्रैनबेरी को शुगर और पानी के साथ पकाएं। पकते हुए जब बेरीज़ फट जाएं तो उन्हें ठंडा होने दें और फिर सजावटी टूथपिक्स से धागे की मदद से बांध दें और गर्निश करने के लिये इस्तेमाल करें। ये पेय एंटीऑक्सीडेंट युक्त होता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
Images courtesy: © Getty Images

जब सर्दियां अपने चरम पर हों तो हॉट चॉकलेट से भरा एक कप बहुत लाजवाब लगता है। इसे बनाने के लिये साधारण दूध की जगह संयंत्र से बने दूध - जैसे बादाम, सोया, या हेम्प के दूध का उपयोग करें। इससे आप अपने कोको ड्रिंक को कोलेस्ट्रॉल फ्री बना पाते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

चीज़ क्लॉथ के छोटे पीस में लौंग और सारे मसालों को रैप कर लें और कुछ इलायची के साथ इसे ऐप्पल साइडर के सॉसपेन में डालें। लो हीट पर गैस जलाएं। उबलने पर मसालों और लौंग का स्वाद ऐप्पल साइडर में आ जाएगा। जब भाप निकलने लग जाए तो इन सबको ऐप्पल साइडर से अलग कर लें। इसे एक मग में निकाल लें।
Images courtesy: © Getty Images

रात को सोने से पहले इस गर्म एग नॉग का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आप इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए लो-फैट मिल्क इस्तेमाल कर आप अपने इस नॉग को क्रीमी और गाढ़ा बना सकते हैं। इसमें थोड़ी सी चीनी और अंडे तोड़कर डालें। इसे कुछ देर तक अच्छे से गर्म होने दें। आखिर में इसमें वनीला सत्व डालें। इसे कप में गर्मागर्म परोसें और जायफल से इसे सजायें। अगर आपको यह गर्मागर्म पसंद नहीं है तो आप इसे थोड़ा ठण्डा कर फ्रिज में भी रख सकते हैं और फिर चिल्ड कर इसका सेवन कर सकते हैं।
Images courtesy: © Getty Images

इसे सेब के सिरके के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे उबालते समय थोड़ा अदरक डाल दीजिये। इसे बनाना बेहद आसान है। ताजा अदरक को पानी में पांच मिनट तक उबलने दें। जब अदरक अच्छी तरह उबल जाए तो स्वाद के लिए इसमें शहद या ब्राउन शुगर मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैा। पांच कप में आपको एक चौथाई अदरक डालना चाहिये। अदरक दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि इसका स्वाद आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन अदरक आपके पेट के लिए भी लाभकारी होता है।
Images courtesy: © Getty Images

सेहत के लिए फायदेमंद दालचीनी और अदरक को मसालेदार जायका देते हैं। आप इसे किसी भी तरह बना सकते हैं। चाहे तो कुकर में बनाइये या फिर स्टोव पर खुले बर्तन में। पूरे ग्रुप के लिए इसे बनाने के लिए साढ़े तीन लीटर पानी में आठ टी बैग्स डालिये साथ ही ताजा कटा अदरक, थोड़ी दालचीनी डालकर अच्छे से उबलने दें। मीठे के लिए इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस भी डाल दें। बनने के बाद नींबू की स्लाइड डालने से यह ड्रिंक कड़वा नहीं होगा।
Images courtesy: © Getty Images

किसी भी उम्र के बच्चों को वनीला की गंध और स्वाद वाला यह ड्रिंक पसंद आएगा। यह स्वादिष्ट है, क्रीमी है साथ ही सेहतमंद भी। इस ड्रिंक को बनाने के लिए फैट-फ्री मिल्क, सोया मिल्क या फिर बिना मीठा बादाम का दूध इस्तेमाल करें। इस दूध को मीठा बनाने के लिए चाश्नी को इसके ऊपर डाल लें और धीमी आंच पर थोड़ा गर्म कर लें। 10 मिनट में आपका हॉट मिल्क पंच तैयार हो जायेगा।
Images courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।