ये 5 आदतें देती हैं आपके बच्चे की सफलता की गारंटी
अगर आप अभी से अपने बच्चे की सफलता को पक्का करना चाहते हैं तो उनमें अभी से ये पांच आदतें विकसित करें। ये 5 आदतें देती है आपके बच्चे की सफलता की गारंटी देते हैं।

रोज सुबह प्रार्थना करना
आजकल के यूथ में मुश्किल से ही कोई व्रत, पूजा या प्रार्थना करता होगा। तो सुबह उठकर दीपक जलाना तो अब दूर की बात है...
लेकिन सुबह उठकर कुछ मिनट पूजा करना आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। पूजा करने का मतलब ये नहीं की आप अंधविश्वास मानते हो..या आप मूर्तिपूजा करते हो। पूजा करना मतलब खुद से बात करना। अपने सवालों का जवाब ढूंढना। खुद को मानसिक तौर पर शांत करना। रोज सुबह दस मिनट पूजा करने से दिमाग शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। जो बच्चे सुबह उठकर दस मिनट प्रार्थना करते हैं वो दूसरे बच्चों की तुलना में पढ़ाई में ज्यादा तेज होते हैं।

सुबह एक घंटे जरूर पढ़ना
सुबह-सुबह दिमाग शांत और फ्रेश रहता है इसलिए सुबह पढ़ी हुई चीज जल्दी याद रहती है और वो भूले से भी नहीं भूलती। इसलिए रोज सुबह अपने बच्चे को एक से डेढ़ घंटे तक पढ़ने जरूर बोलिए। अगर वो सिलेबस या कोर्स की किताबें नहीं पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें टेबल पढ़ने बोलिए या न्यूजपेपर पढ़ने को कहिए। रोज सुबह टेबल एक बार पढ़ने से एक महीने बाद ही उसे टेबल याद हो जाएंगे। रोज न्यूजपेपर पढ़ने से उनमें पढ़ने की आदत विकसित होंगी और रोजाना के समाचार से भी अपडेट रहेंगे।

खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं
आज अधिकतर लोग ऑफिस में काम करते वक्त बिना हाथ धोए खाने लगते हैं। जबकि कंप्युटर के की-बोर्ड पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं जो की कई सारी बीमारियों का कारण बनते हैं। इस कारण खुद के बच्चों में अभी से ही बिना हाथ धोए ना खाने की आदत विकसित करें। उन्हें हमेशा खाने से पहले और खाने के बाद हाथ धोने के लिए कहें। इससे वो हमेशा स्वस्थ रहेंगें और उनका दिमाग भी स्वस्थ रहेगा।

खूब पानी पीना
आजकल अधिकतर लोगों में होने वाली बीमारियों की सबसे बड़ी समस्या है कि वे प्रचूर मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। पानी कम पीने के कारण खाना अच्छे से नहीं पचता जिसके कारण कई सारी बीमारियां हो जाती है। इसलिए अपने बच्चों में अभी से पानी पीने की आदत विकसित करें। रोज सुबह को उन्हें एक गलास पानी जरूर पीने के लिए कहें। इससे वे हमेशा स्वस्थ रहेंगे। वैसे भी दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पानी काफी जरूरी होता है।

रोज रात को दांत साफ करना
बड़े होकर दांत झड़ना सामान्य बात है लेकिन अब तो तीस की उम्र होते ही लोगों के दांत हिलने लगते हैं। ऐसा दांतों में कीड़े लगने की वजह से होता है। इसलिए अपने बच्चे में रोज रात को दांतों का साफ करने की आदत डालें। साथ ही खाने के बाद उन्हें कुल्ला करने के लिए जरूर कहें। इससे मुंह से बदबू आने की समस्या नहीं होती।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।