ग्रीन टी सही तरीके से पीने के ये हैं टिप्स
स्वास्थ्य के लिहाज से ग्रीन टी को फायेदमंद माना जाता है और यह वजन कम करने का बहुत ही असरकारी नुस्खा भी है, लेकिन इसका सेवन अगर सही तरीके से न किया जाये तो यह नुकसानदेह भी हो सकती है।

सेहत कि लिहाज से ग्रीन टी को बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से पिया जाये तो। नहीं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती है। दरअसल ग्रीन टी को वजन घटाने में मददगार माना जाता है, इसके कारण ही लोग इस गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं कि अधिक ग्रीन टी पीने का अर्थ है जल्द वजन कम हो जायेगा और वे अधिक मात्रा में ग्रीन टी लेते हैं। लेकिन यह अवधारणा पूरी तरह से सही नहीं है। ग्रीन टी सेहत के लिए तभी फायदेमंद होगी जब आप इसे सही तरीके से लेंगे।
image source - getty images

ग्रीन टी को हमेशा ताजा ही पीना फायदेमंद होता है। आप इसे या तो गर्म या ठंडा कर के पी सकते हैं, लेकिन इस बात का खयाल रखें कि अगर इसे बनाये हुए एक घंटा हो गया हो तो इसे न पियें। यदि आप ग्रीन टी को लंबे समय के लिए स्टोर कर के रखेंगे तो, यह अपने विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट खो देगी। इसके अलावा, इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण भी समय के साथ कम हो जाते हैं। वास्तव में, अगर इसे ज्यादा देर के लिये रखी रही तो यह बैक्टीरिया को शरण देना शुरू कर देगी। इसलिये हमेशा ताजी ग्रीन टी ही पिएं।
image source - getty images

ग्रीन टी का सेवन भोजन करने से एक घंटा पहले पीने से वजन कम होता है। इसे पीने से भूख देर से लगती है क्योंकि यह हमारी भूख को नियंत्रण में रखती है। इसलिए इसका सेवन खाने के एक घंटे पहले पीने से आप ओवरईटिंग से बचेंगे और वजन नहीं बढ़ेगा।
image source - getty images

ग्रीन टी का सेवन सुबह के समय खाली पेट बिलकुल न पियें। इससे पेट में कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसलिए ग्रीन टी को ब्रेकफास्ट के बाद ही पीने की कोशिश करें। सुबह उठने के बाद पानी पीना अधिक फायदेमंद है न कि ग्रीन टी।
image source - getty images

दवाई के साथ कभी भी ग्रीन टी का सेवन न करें, क्योंकि इसके कारण दोनों का साइड-इफेक्ट हो सकता है। इसलिए इना साइड इफेक्ट हटाने के लिये इन दोनों चीजों को कभी भी एक साथ ना लें। दवाई को हमेशा पानी के साथ ही लेना चाहिये न कि ग्रीन टी के साथ।
image source - getty images

ज्यादा स्ट्रॉग ग्रीन टी में कैफीन और पोलीफिनॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ग्रीन टी में इन सब सामग्री से शरीर पर खराब प्रभाव पड़ता है। तेज और कड़वी ग्रीन टी पीने से पेट की खराबी, अनिद्रा और चक्कर आने जैसी समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए इसका मिश्रण भी सही बनाये रखें।
image source - getty images

अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से बचें। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और आपकी नींद भी उड़ सकती है। इसलिए अगर आप रोजाना 2-3 कप से ज्यादा ग्रीन टी पिएंगे तो यह नुक्सान करेगी। इसकी मात्रा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
image source - getty images

गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है, लेकिन ग्रीन टी में कैफीन व टैनिक एसिड पाया जाता है, जो गर्भावस्था में नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिलाओं को ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे होने वाले शिशु को न्यूरल ट्यूब ( मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी में) जन्म दोष होने की आशंका बढ़ जाती है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।