लुक जिससे आकर्षित होती हैं महिलायें
महिलाओं को आकर्षित करने के लिए जरूरी है कि आपका व्यक्तित्व थोड़ा हटकर हो, ऐसे में आपका लुक ही आपका साथी होता है।

पहला इंप्रेशन ही अखिरी इंप्रेशन होता है, ऐसा माना जाता है, और यह हकीकत भी है कि आपके पहनावे और स्टाइल से ही आपकी लाइफस्टाइल के बारे में पता चल जाता है। अगर आप भी किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने पहनावे और लुक को बदलिये, क्योंकि कई लोगों के बीच में आपका लुक ही ऐसा है जो आपको सबसे अलग बनाता है।
image courtesy - getty images

महिलाओं को पुरुषों का मैचो लुक भी बहुत भाता है। अगर आपका लुक मैचो मैन की तरह है तो आसानी से लोगों के बीच में आप किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।
image courtesy - getty images

आदमी का व्यक्तित्व उसके कपड़ों में भी दिखाई देता है। अगर आपका सभ्य पुरुष की तरह कपड़े पहनते हैं तो आसानी से आप किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कपड़े आदमी की सोच को भी जाहिर करते हैं, तो अगर आपने सूट, कोट-पैंट, आदि पहना है तो सबके बीच में आप थोड़ा हटकर भी दिखाई देंगे।
image courtesy - getty images

महिलाओं को क्लीन शेव वाले पुरुष भी बहुत पसंद होते हैं, क्लीन शेव वाले व्यक्तियों को जेंटलमैन भी माना जाता है। तो अगर आप किसी महफिल में लड़कियों का दिल जीतना चाहते हैं तो अगली बार अपनी शेव करके जाइए।
image courtesy - getty images

फिट बाडी किसे नहीं पसंद होती, और अगर बात लड़कियों की जाये तो वह अपने सपनों के राजकुमार के रूप में ऐसे लड़के को देखना पसंद करती है जिसका शरीर सुडौल हो। शरीर फिट होगा तो बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी और लड़कियां भी आपके बॉडी की कायल हो जायेगी।
image courtesy - getty images

फ्रेंच लुक या थोड़ा सा शेव भी लड़कियों को आपकी तरफ आकर्षित करता है। कई बॉलीवुड एक्टर हैं जो हल्की शेव रखते हैं और महिलाओं के बीच बहुत फेमस हैं। तो थोड़ा सा बीयर्ड रखकर कीजिए महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित।
image courtesy - getty images

अगर आपके चेहरे पर गॉगल लगाने के बाद आपकी सुंदरता में निखार आता है। यह आपको कई लोगों में अलग पहचान भी देता है, आपके इस अंदाज की कायल महिलायें भी हो सकती हैं।
image courtesy - getty images

बाल न केवल महिलाओं के बल्कि पुरुषों की सुंदरता में भी चार चांद लगा देते हैं। महिलाओं को विभिन्न प्रकार के हेयर स्टाइल वाले पुरुष भी अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। तो इस बार अगर आप भी किसी महिला को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो अपनी हेयर स्टाइल पर ध्यान दीजिए।
image courtesy - getty images

महिलाओं को पारंपरिक लुक वाला हेयर स्टाइल भी पसंद है। एक शोध की मानें तो महिलाओं को पुरुषों की तिरछी मांग वाली क्लासिक हेयरस्टाइल सबसे अधिक आकर्षित करता है। ऑनलाइन रिसर्च कॉर्पोरेशन नामक एक संगठन ने अपने शोध में यह माना है कि जब बात पुरुषों के हेयरस्टाइल की होती है, तो महिलाओं को क्लासिक हेयरस्टाइल सबसे अधिक आकर्षित करता है।
image courtesy - getty images

महिलाओं को वे पुरुष अधिक पसंद आते हैं जो अपने शरीर की सफाई पर ध्यान देते हैं, यानी अगर आप हजारों में किसी महिला को इंप्रेस करना चाहते हैं तो शरीर को साफ सुथरा रखें। अच्छी सुगंध वाला परफ्यूम भी लगायें, बालों की वैक्सिंग करायें।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।