बैठे रहने से स्वास्थ्य को होते हैं ये खतरे
लम्बे समय तक बैठे रहने से शरीर में हानिकारक परिवर्तन होते हैं और कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

लम्बे समय तक बैठे रहने से शरीर में हानिकारक परिवर्तन होते हैं। जब हम घंटों टीवी या कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं तो यह हानिकारक होता है और इससे व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। आमतौर पर लोग दफ्तरों में भी घंटे एक जगह कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं और यह उन्हें सिर से लेकर पैर तक कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लंबे समय तक बैठ कर काम करने या टीवी देखने से विभिन्न अंगों को नुकसान होता है। ऐसा करने से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकता है और कोलैस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। शोध में पाया गया कि ये समस्याएं बहुत कम बैठने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा समय तक बैठने वालों में दोगुनी तक होने की आशंका होती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लंबे समय तक एक ही जगह और स्थिति में बैठे रहने से अग्नाशय या पाचक ग्रंथि अधिक सक्रिय हो जाती है, जिस कारण इंसुलिन का निर्माण अधिक हो जाता है और शरीर को नुकसान होता है और मधुमेह और अन्य बीमारियां होती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

कई अध्ययनों से पता चला है कि लंबे समय तक बैठे रहने से कोलोन कैंसर की भी संभावना पैदा हो जाती है। इतना ही नहीं इस कारण कारणों से ब्रैस्ट और एन्डोमेट्रीअल कैंसर होने का भी खतरा पैदा हो सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

जब सक्रिय रहते हैं तो आपकी मांसपेशियां भी सक्रिय बनी रहती हैं लेकिन जब आप अधिक समय तक बैठे रहते हैं तो पीठ और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं। इसी के चलते कूल्हे और पैरों की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लम्बे समय तक एक जगह बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पूरी तरह सीधी नहीं रह पाती और इसके परिणामस्वरूप कूल्हे और पैरों की सक्रियता प्रभावित होती है और ये अंग धीरे-धीरे सख्त होते जाते हैं और इनकी स्वाभाविक नमी खत्म होने लगती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नियमित रूप से देर तक बैठे रहने से वजन भी बढ़ता है, जिस कारण कूल्हे और इसके नीचे के अंगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शारीरिक सक्रियता की कमी के चलते ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां भी आम होती जा रही हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लगातार देर तक बैठे रहने से दिमाग भी प्रभावित होता है और इसकी काम करने की क्षमता धीमी पड़ती जाती है। दरअसल मांसपेशियों की सक्रियता से दिमाग में ताजा खून और ऑक्सीजन पहुंचते हैं जिससे ऐसे रसायन उत्पन्न होते हैं जो दिमाग को सक्रिय बनाते हैं लेकिन जब बैठए रहने से ऐसा नहीं हो पाता तो दिमाग की क्षमता पर भी विपरीत असर पड़ता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लंबे समय तक कम्प्यूटर पर बैठने या टीवी देखने से गर्दन की हड्डी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और वह सख्त हो जाती है। इस अस्वाभाविक स्थिति के परिणामस्वरूप गर्दन में तनाव पैदा हो जाता है, जिस कारण कंधों और पीठ में भी दर्द होने लगता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

ब्रिटेन की स्पोर्ट्स मेडिसिन पत्रिका के अनुसार दिन में कम से कम छह घंटे तक टेलीविजन देखने वालों की उम्र के पांच वर्ष तक कम हो जाते हैं। पत्रिका के अनुसार शरीर के किसी भी जगह पर ज्यादा समय तक दवाब पड़ने से उस स्थान पर 50 प्रतिशत तक फैट जमा हो जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।