वर्ल्ड फेम टॉप 100 में शामिल हुए विराट, धोनी और युवराज के फिटनेस फंडे
आज का दिन यानी 31 मई विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि आज के दिन इन तीनों के नाम के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई हैं।

आज का दिन विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि आज के दिन इन तीनों के नाम के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई हैं। जी हां आज ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 ने एक नई लिस्ट जारी की है जिसमें दुनिया भर के सबसे फेमस एथलीटों को सूचीबद्ध किया गया है और उन्होंने क्रिकेट के इन तीन खिलाडि़यों को भी शामिल किया है। लिस्ट में इंडिया के कप्तान विराट कोहली 13 नंबर पर, महेंद्र सिंह धोनी 15 और युवराज सिंह 90 नंबर पर है। आइए जानें इतना कुछ करने के बावजूद यह तीनों खुद को कैसे फिट रखते हैं।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज बेहद बेहतर महसूस कर रहे है। उनका 2016 तो उनके लिए विशेष रूप से अच्छा था। इस वर्ष कोहली ने भारत की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तानी संभाली, 2,500 रन बनाये और इस वर्ष भारत ने 23 मैच जीतने वाली कड़ी में शामिल कर लिया था। फरवरी में, 28 वर्षीय कोहली ने एक प्यूमा एंडोसर के रूप में यूसुआन बोल्ट, रिकनी फोवेलर और थियरी हेनरी की पसंद में शामिल हो गए थे। विराट कोहली न सिर्फ बैंटिग बल्कि फिटनेस के मामले में भी बेस्ट हैं। कोहली अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं, और ऐसा हो भी क्यों न, एक खिलाड़ी के लिए फिटनेस से ज्यादा जरूरी शायद ही कोई चीज हो। विराट की अच्छी फिटनेस का असर उनके खेल में भी दिखता है फिर चाहे वो बैटिंग हो या फील्डिंग।

महेंद्र सिंह धोनी ने 199 एकदिवसीय और 72 टी 20 के लिए भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर एक शानदार प्रदर्शन दिया। महेंद्र सिंह को देश इतना प्यार करता है कि एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कप्तान के रूप में कदम पीछे उठाने पर लाखों प्रशंसक रोने लगते हैं, और कदम पीछे न उठाने की भीख मांगते है। भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे करिश्माई कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी खुद को फिट रखने के लिए क्या करते हैं। दरअसल धोनी फिटनेस के दीवाने हैं। वो खुद तो फिट रहते ही हैं, अपने आसपास और खुद से जुड़े लोगों को भी हमेशा फिट रखने की कोशिश करते हैं।

एक दुर्लभ प्रकार के लंग कैंसर को मात देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह अपने प्रशंसकों को अपने मुश्किल समय में भी निराश नहीं किया। और यह अपने जीवन में एक सफल क्रिकेटर, व्यवसायी, परोपकारी व्यक्ति के साथ-साथ अभिनेत्री हजेल कीच के अच्छे जीवसाथी बने। 2015 में, उन्होंने कैंसर से लड़ने के लिए YouWeCan फाउंडेशन का शुभारंभ किया। और आज उनको एक और उपलब्धि हासिल हुई है। इन सब चीजों के बावजूद युवराज खुद को कैसे फिट रखते हैं यह जानना बहुत जरूरी है। युवराज खुद को फिट रखने के लिए अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर बहुत ध्यान देते हैं। युवराज का मानना है कि एक खिलाड़ी के जीवन में फिटनेस बेहद जरूरी है। वास्तव में एक सख्त फिटनेस रूटीन ने ही उन्हें कैंसर से जूझने के बाद वापस आने में मदद की है।
Image Source : Instagram
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।