आपके शरीर के लिए बेहतरीन हैं ये चीजें
शरीर को बीमारियों से बचाने और फिट रखने के लिए जरूरी है नियमित तौर पर इसपर ध्यान दिया जाये, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं।

शरीर एक मशीन की तरह है और इसे सुचारु रखने और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित खुराक की जरूरत होती है। इसलिए अपने शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनायें। नियमित व्यायाम करें, स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें। वजन को नियंत्रण में रखें, शरीर की नियमित जांच करायें, शुगर से तौबा करें। इसके अलावा भी कई अन्य बातें भी हैं जो आपको अपने शरीर के लिए करना चाहिए।
image source - getty images

ध्यान करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, नियमित ध्यान करने से शरीर रोगमुक्त होता है। तनाव दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है मेडीटेशन। सुबह के वक्त मेडीटेशन करने से आप दिनभर ऊर्जावान रहते हैं। सुबह के वक्त 10-20 मिनट तक ध्यान लगाने से तनाव नहीं होता, ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है, अच्छी नींद आती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
image source - getty images

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी है। नियमित रूप से 7-9 घंटे की नींद जरूर लीजिए। रोचेस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध की मानें तो नींद की कमी से दिमाग की क्षमता कम होती है और दिमाग से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। इसके अलावा अच्छी सुबह की शुरूआत के लिए भी भरपूर नींद बहुत जरूरी है।
image source - getty images

सुबह की शुरूआत हल्के गरम पानी के साथ करें। सुबह उठने के बाद पानी को हल्का गरम करके उसमें एक नींबू डाल दीजिए। इससे पाचन संबंधित समस्या दूर होती है और पूरे दिन दिमाग सक्रिय रहता और शरीर भी ऊर्जावान रहता है।
image source - getty images

अगर आप अपने सुबह की शुरूआत सामान्य चाय से कर रहे हैं तो उसकी जगह ग्रीन टी पियें। यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में छपे एक शोध की मानें तो रोज 3 कप ग्रीन टी के सेवन से याद्दाश्त बढ़ती है। इसके अलावा ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म के स्तर को बढ़ाता है, रक्तचाप को सामान्य रखता है, बुरी सांस की समस्या दूर करता है। यानी ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद है।
image source - getty images

शरीर की कार्यविधि को सुचारु रखने के लिए प्रोबॉयोटिक का सेवन करना बहुत जरूरी है। यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं से शरीर का बचाव करता है। प्रोबॉयोटिक सप्लीमेंट लेने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
image source - getty images

शरीर को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है। लेकिन व्यायाम करने से पहले वार्म-अप जरूर करें। स्टीफेन एफ. ऑस्टिन स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध के अनुसार, वर्कआउट से पहले वार्म-अप करने से मांसपेशियां और फेफड़े अच्छी तरह काम करते हैं और इससे वर्कआउट का फायदा दोगुना हो जाता है।
image source - getty images

लीवरपूल जॉन मूर्स यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम द्वारा संयुक्त रूप से किये गये शोध के अनुसार, उच्च तीव्रता वाले इंटरवल ट्रेनिंग करने से अधिक फायदा इससे होने वाले पसीने से होता है। शरीर से पसीना निकलने से विषाक्त पदार्थ बाहर आते हैं और दिल की बीमारियां, हाइपरटेंशन और डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।
image source - getty images

सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करना फायदेमंद है और लोग इससे अपनी त्वचा को अल्ट्रॉ वॉयलेट किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते भी हैं। लेकिन सूर्य की इन हानिकारक किरणों से आंखों को भी नुकसान होता है इसलिए अच्छी गुणवत्ता वाले चश्मे पहनना बिलकुल न भूलें।
image source - getty images

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अधिक फाइबर का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसलिए फाइबर का सेवन अपने सुबह के नाश्ते के साथ ही कीजिए। शोध की मानें तो अधिक फाइबर का सेवन करने से उम्र बढ़ती है। फाइबर का अधिक सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है, वजन कम होता है, ब्लड प्रेशर सामान्य रखता है, डायबिटीज का खतरा कम होता है और यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।