आपके लीवर को साफ रखें ये आहार
कई ऐसे खाद्य पदार्थों है जो स्वाभाविक रूप से लीवर को साफ कर सकते हैं। प्राकृतिक क्षमता उत्तेजक इन खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ किया जा सकता है।

लीवर हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग है। इससे बने बाइल जूस से खाना पचाने में मदद मिलती है। जरूरत से ज्यादा खाने, ज्यादा तेलयुक्त खाने, ज्यादा शराब पीने और कई अन्य कारणों से लीवर अतिभारित हो जाता हैं। अधिक दबाव पड़ने पर लीवर सही तरीके से विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता। लेकिन कई ऐसे खाद्य पदार्थों है जो स्वाभाविक रूप से लीवर को साफ कर सकते हैं। प्राकृतिक क्षमता उत्तेजक इन खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ किया जा सकता है।

लहसुन की एक छोटी सी सफेद कली में लीवर एंजाइम को सक्रिय करने की क्षमता होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने में मदद करती हैं। साथ ही लहसुन में उच्च मात्रा में मौजूद ऐलिसिन और सेलेनियम, दोनों ही तत्व लीवर की सफाई करने में मदद करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर ग्रेपफ्रूट लीवर की प्राकृतिक रूप से सफाई करता है। एक छोटा गिलास ग्रेप्फ्रूट का सेवन लीवर में कार्सिनोजिन को इकठ्ठा होने से रोकता है और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने में मदद करता हैं।

चुकंदर और गाजर दोनों ही फ्लेवोनॉइड और बीटा कैरोटीन से समृद्ध होते हैं। इन दोनों को खाने से लीवर की कोशिकाओं की मरम्मत होती हैं और लीवर ठीक से कार्य कर पाता है। साथ ही यह लीवर के सभी कार्यों को सुधारता भी है।

साबुत अनाज में विटामिन बी कॉमप्लेक्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी कॉमप्लेक्स फैट को बैलेंस और लीवर के फंक्शन को सही रखता है। ब्राउन राइस, मल्टी ग्रेन और सोया आटा लीवर के लिये बहुत अच्छे माने जाते हैं।

कार्बनिक तेल जैसे ऑलिव ऑयल का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए तो यह लीवर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह लीवर के लिए एकदम सही लिपिड आधार प्रदान करता है। जिससे शरीर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को सोख सकता है और लीवर का कार्य आसान हो जाता है।

लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज एक एंटीओक्सिडेंट से भरपूर सेब को खाएं। हम रोजमर्रा में जो कुछ भी जहरीले पदार्थ खाते हैं उसे लीवर शरीर से साफ करता है। इसलिए लीवर का मजबूत होना और साफ होना बहुत जरूरी है। सेब में मौजूद पेक्टिन नामक तत्व शरीर को शुद्ध और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को रिलीज करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

एवोकाडो में ग्लूटाथोनिन तत्व और मोनोसैचुरेटेड फैट दोनों मौजूद होते हैं। इन तत्वों से लीवर की सफाई के साथ कोशिकाओं और ऊतकों को नया बनाने में मदद मिलती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से बाइल बनने में सुधार होता है और लीवर स्वस्थ रहता है।

ग्रीन चाय न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि आपकी समग्र आहार में सुधार करने का एक शानदार तरीका है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट लीवर से फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लीवर की गंदगी को जल्दी साफ करता है।

ब्रोकोली विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। इसमें ग्लूकोसिनोलेट्स मौजूद होते हैं। यह तत्व लीवर में एंजाइम को पैदा करते हैं, इस एंजाइमों की मदद से लीवर के अंदर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

लीवर की सफाई करने वाला सबसे शक्तिशाली आहार हरी सब्जियों को माना जाता है। इन पत्तेदार सब्जियों को आप कच्चा, पका या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं। यह लीवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होती हैं। इसमें मौजूद क्लोरोफिल तत्व लीवर में खतरनाक रसायनों के प्रभावों को कम करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।