कैंसर को दूर रखने के लिए करें खाना पकाने के अंदाज में बदलाव

भोजन में महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍वों को सुरक्षित रखने के लिए खाना पकाने का तरीका महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी तरह खाना पकाने का तरीका कैंसर जैसे कई रोगों से लड़ने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: May 06, 2014

कैंसर की रोकथाम के लिए खाना पकाने का सही तरीका

कैंसर की रोकथाम के लिए खाना पकाने का सही तरीका
1/8

डॉक्‍टर के पास जल्‍दी-जल्‍दी जाने, निकोटीन और शराब से परहेज करने के अलावा आप खाना पकाने के तरीकों में कुछ परिवर्तन करके भी कैंसर की रोकथाम कर सकते हैं। क्‍या खाना चाहिए, के साथ-साथ भोजन पकाने का तरीका भी उतना ही महत्‍वपूर्ण होता है। यहां पर सही तरीके से खाना पकाने के कुछ उदाहरण दिए गए हैं।   Image courtesy: Getty Images

टमाटर

टमाटर
2/8

टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटी-ऑक्‍सीडेंट होता हे जो विभिन्‍न प्रकार के कैंसर के जोखिम से लड़ने में बहुत मददगार होता है। ले‍किन ज्‍यादा देर के लिए टमाटर को पकाने से लाइकोपीन निकल जाता है। इसके अलावा आप शरीर में अवशोषित लाइकोपीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए टमाटर को पकाते समय उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिला सकते हैं।  Image courtesy: Getty Images

लहसुन

लहसुन
3/8

जब आप कटे या कुचले हुए लहसुन का उपयोग करते हैं, तो उसे पकाने से पहले 10-15 मिनट के लिए रख देना चाहिए। क्‍योंकि यह   फोटोकेमिकल जिसे एलिसीन कहते है, के गठन में मदद करता है। और साथ ही केमिकल कई प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करता है। Image courtesy: Getty Images

आलू

आलू
4/8

आलू को अधिक देर तक पकाने से यह एक्रिलामाइड नामक एंजाइम बनाता हैं। यह केमिकल पशुओं और मनुष्यों में कैंसर के खतरे को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। साथ ही आलू को कभी भी फ्रीज में या अंधेरे में संग्रहित नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, एक्रिलामाइड का उत्पादन कम करने के लिए खाना पकाने से पहले 15-30 मिनट के लिए आलू को पानी में सोखना चाहिए। Image courtesy: Getty Images

रोटी

रोटी
5/8

आलू की तरह ही रोटी को भी अधिक पकाना नुकसानदेह होता है। इससे ज्‍यादा पकाने से इससे भी एक्रिलामाइड नामक एंजाइम पैदा होते है। इसलिए एक बार रोटी के हल्‍के भूरे रंग में बदलने के बाद रोटी को अधिक ना पकाये। Image courtesy: Getty Images

मीट

मीट
6/8

मांस को उच्‍च तापमान पर पकाने से निकलने वाले कंपोनेंट्स डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते है और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते है। इसलिए मीट को विशेष रूप से लकड़ी के कोयला पर पकाया जाना चाहिए या ग्रिल्लिंग करके खाना चाहिए। Image courtesy: Getty Images

हर्ब्‍स

हर्ब्‍स
7/8

हर्ब्‍स में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसका इस्‍तेमाल एक उम्र के बाद रोगों को रोकने और इलाज के लिए किया जाता है। कुछ अध्‍ययनों के अनुसार, हर्ब्‍स जैसे रोजमेरी कैंसर को रोकने में मदद करती है। रोजमेरी में करनसोल नामक पदार्थ होता है जो कैंसर ट्यूमर के विकास को प्रतिबंध करता है। Image courtesy: Getty Images

फल और सब्जियां

फल और सब्जियां
8/8

फलों और सब्जियों के छिलकों को कभी भी उतार कर नहीं खाना चाहिए। क्‍योंकि इसमें कैंसर रोधी फिटोकेमिकल होते हैं। इसके अलावा, सब्जियों को लंबे समय तक पकाने से इसमें मौजूद पानी में घुलनशील विटामिन नष्‍ट हो जाते है। Image courtesy: Getty Images

Disclaimer