हड्डियों के बारे में आपके डॉक्टर ने नहीं बताई होंगी ये बातें
क्या अपनी हड्डियों के हारे में ठीक से जानते हैं? हड्डियां मजबूत हों तो शरीर रूपी इमारत भी मजबूती से टिकी रहती है।

मानव शरीर में हड्डियां की वही भूमिका होती है जो किसी इमारत में शरियों की। हड्डियां मजबूत हों तो शरीर रूपी इमारत भी मजबूती से टिकी रहती है। लेकिन क्या अपनी हड्डियों के हारे में ठीक से जानते हैं? अगर नहीं तो चलिये आज हम आपको नके जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं, जिन्हें पढ़कर आपको शायद लगे कि पहले तो किसी ने आपको इनके बारे में नहीं बताया!
Image Source - Getty Images

हिप फ्रेक्चर के बाद किसी महिला का तुलना में पुरुषों पुरुषों के मरने की आशंका दोगुनी होती है। कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता दोनों प्रभावित होते हैं। इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन में साल 2014 में प्रकाशित एक शोध के अनुसार महिलाओं की तुलना में दोगुने पुरुषों की कूल्हे कि हड्डी टूट जाने बाद मृत्यु हो जाती है।
Image Source - Getty Images

शरीर में हड्डियों का विभाजन एक सा नहीं होता है। कुछ हिस्सों में दूसरे हिस्सों के बनिस्पद ज्यादा हड्डियां होती हैं। हाथ में 27 और पैर में 26 हड्डियां होती हैं। मतलब हाथों और दोनों पैरों में कुल मिलाकर 106 हड्डियां होती हैं। आपके शरीर की आधी से ज्यादा हड्डियां हाथ और पैरों में ही होती हैं।
Image Source - Getty Images

मानव शरीर में सबसे ठोस दांत का आवरण (टूथ इनैमल) होता है। टूथ इनैमल दांतों की सुरक्षा करता है और इन्हें मजबूत बनाये रखता है। कैल्शियम जैसे मिनरल्स की मौजूदगी की वजह से यह मजबूत बनता है।
Image Source - Getty Images

लाल रक्त कोशिकाएं आपके खून में लंबे समय तक नहीं रहती हैं, इसलिये इन्हें लगातार नई कोशिकाओं द्वारा बदलते रहने की जरूरत होती है। जोकि आपके अस्थि मज्जा में होता है। हड्डी के केंद्र में मौजूद यह क्षेत्र स्पंजी ऊतक होता है, जोकि ऑक्सीजन और ऊर्जा की आपूर्ति करने के लिये हर दिन अरबों नए परिपक्व रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है।
Image Source - Getty Images

हड्डियों में काफी वजन होता है तो इसकी तुलना भी किसी मजबूत चीज से की जा सकती है, मसलन हड्डियां स्टील की तुलना में 6 गुना ज्यादा मजबूत होती हैं (अरग हड्डियों और स्टील को समान मात्रा में तोला जाए तो)।
Image Source - Getty Images

एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में कुल 206 हड्डियां होती हैं, जबकि बच्चे के शरीर में 300 हड्डियां होती हैं (क्योंकि बाद में उनमें से कुछ गल जाती हैं और कुछ आपस में मिल जाती हैं)।
Image Source - Getty Images

पैर की अंगुली की हड्डी काफी कमजोर होती है, ये अक्सर मामूली सी चोट से भी टूट जाती है। लेकिन इनका इलाज कराने के अलावा आपके पास कोई दूसरा इलाज नहीं है।
Image Source - Getty Images

हड्डियां सक्रिय और जीवित कोशिकाओं का मिश्रण होती हैं। शरीर में अन्य कोशिकाओं की तरह हड्डियों की कोशिकाएं सौम्य और घातक ट्यूमर के प्रति अतिसंवेदनशील होती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक इंसान हजारों सालों से हड्डियों के ट्यूमर से पीड़ित है। 2013 में, वैज्ञानिकों ने निएंडरथल पसली की हड्डी में एक ट्यूमर की खोज की जो कि 120000 से 130000 वर्ष पुराना है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।