10 चीजें जिन्हें हम भूलते हैं रोज
व्यस्त दिनचर्या के कारण अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में रोज के लिए प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को हम अक्सर रोज भूल जाते हैं, ये हमारे लिए और दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं।

व्यस्त दिनचर्या ने हमारे दिमाग पर इतना असर डाला है कि हम कई बार ऐसी वस्तुएं भूल जाते हैं जो हमारे लिये समस्या का कारण बन सकता है। इस पर कई सर्वे भी हुए हैं जिनमें भाग लेने वालों का मानना था कि उनके भूलने के पीछे सबसे जिम्मेदार कारण व्यस्तता है। हम अपने भूलने की इस समस्या के कारण दूसरे लोगों को भी परेशानी में डाल देते हैं। लेकिन हमसे जुड़ी 10 सामान्य बातें ऐसी भी हैं जिन्हें हम रोज भूलते हैं।
image source - getty

मोबाइल के बढ़ते प्रयोग के कारण दिन में हमारे पास कई फोन कॉल्स आते हैं। अगर हम खाली हैं तो बात हो जाती है, लेकिन अगर व्यस्त हैं तो बाद में कॉल करने की सिफारिश के साथ फोन रख देते हैं। लेकिन बाद में हम उस फोन का जवाब देना भूल जाते हैं। कई बार काम के दौरान फोन आने के कारण हम फोन नहीं उठा पाते और बाद में उसे फोन भी नहीं करते।
image source - getty

फोन की तरह हम अपने मेल्स को चेक करने के बाद उसका जवाब देना भी भूल जाते हैं। कई बार कुछ जरूरी मेल्स का जवाब न देने के कारण समस्या भी हो जाती है और इससे काम बाधित होता है।
image source - getty

रोज हम कई लोगों से मिलते हैं और उनसे परिचय भी करते हैं। लेकिन लोगों का नाम याद रखने में बहुत दिक्कत होती है और समस्या तब अधिक होती है जब हम अक्सर मिलने वाले अपने दोस्तों के नाम भी भूल जाते हैं।
image source - getty

भले ही अब बर्थडे कॉर्ड की जगह बर्थडे मैसेज ने ले लिया है, लेकिन हम हमारी भूलने की प्रवृत्ति के कारण अपने दोस्तों को बर्थडे पर विश करना भूल जाते हैं।
image source - getty

फोन हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है, इसे ऑपरेट करने के लिए इसे चॉर्ज करना भी जरूरी है। लेकिन हम अपनी व्यस्तता के कारण इसे चार्ज करना भूल जाते हैं।
image source - getty

अब हर जगह पासवर्ड की जरूरत होती है, चाहे मेल चेक करना हो, फेसबुक या ट्विटर पर लॉग इन करना हो, पैसे निकालने हो, शॉपिंग करनी हो, सब जगह पासवर्ड की जरूरत होती है। लेकिन कई बार हम अपने मेल का पासवर्ड ही भूल जाते हैं।
image source - getty

खाने को फ्रेश रखने के लिए हम रेफ्रीजिरेटर का प्रयोग करते हैं, हम अपने जरूरत की सभी महत्वपूर्ण खाद्य वस्तुयें इसमें रखते हैं। लेकिन अक्सर हम इसमें से कई चीजों को निकालना और रखना भूल जाते हैं।
image source - getty

पौधों का आहार होता है पानी, अगर उन्हें रोज पानी न दिया जाये तो वे मुरझा जायेंगे। लेकिन हम अक्सर अपने गमले के पौधों को पानी देना भूल जाते हैं।
image source - getty

प्रिंटर में जरूरी डॉकुमेंट्स के लिए हमने कमांड दिया लेकिन इसी बीच हमारे पास दूसरा काम आ गया, फिर क्या कहना हम उस प्रिंट को लेना वाकई में भूल जायेंगे।
image source - getty

कपड़े पहनने के दौरान हम यह सोचते हैं कि बिना डियोड्रेंड या अच्छे परफ्यूम का प्रयोग किये बगैर घर से बाहर नहीं निकलेंगे। लेकिन अक्सर हम तैयार होने के बाद परफ्यूम लगाना ही भूल जाते हैं।
image source - getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।