हर रोज पोषण के लिए खायें ये दस आहार
शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए पोषण की आवश्यकता होती है, इसलिए हर रोज ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्सियम जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद हों।

शरीर को स्वस्थ बनाये रखने और बीमारियों से बचाने के लिए रोज पोषण की आवश्यकता होती है। इसलिए हर रोज ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्सियम जैसे सारे पौष्टिक तत्व मौजूद हों। इनमें हरी सब्जियां, साबुत अनाज, ताजे फल आते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए इन आहारों का सेवन जरूर करें।
image source - getty images

इसमें बिलकुल भी फैट नहीं होता है और यह विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्वों का खजाना भी है। इसमें दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों से बचाव की क्षमता होती है। यह खून में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है, जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और दिल की धड़कन सामान्य बनी रहे। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों का विकास करता है।
image source - getty images

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, ये कहावत यूं ही नहीं चरितार्थ होती। वास्तव में अंडा पौष्टिक तत्वों से भरा हुआ आहार है। अंडे के दो भाग होते हैं - सफेद और जर्दी। अंडा प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्वों से भरा होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है, इसमें मौजूद कोलाई नामक तत्व दिमाग को तेज करने का काम करता है। इसके अलावा अंडा खाने से हमारा दिल भी स्वस्थ रहता है।
image source - getty images

नट्स यानी सूखे मेवे को हेल्दी स्नैक्स माना जाता है। काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, जैसे सूखे मेवे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर जरूरी पोषण देते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन होता है जो जरूरी है। ये वजन घटाने में भी मदद करते हैं। नट्स का सेवन आप ब्रेकफास्ट में, लंच और डिनर के बीच में हेल्दी स्नैक्स के रूप में भी कर सकते हैं।
image source - getty images

इन फलों का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस फल में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन इ्र, पोटैशियम जैसे जरूरी पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं। यह एक ही ऐसा फल है जिसमें एक साथ इतने सारे पोषण मिल सकते हैं। इसका सेवन सलाद, डेजर्ट, खानप्रयोग कर सकते हैं।
image source - getty images

यह भी एक सुपरफूड की तरह है, ये कई तरह की होती हैं - ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लैकबेरी। इनके सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ब्लूबेरी के ऑप्शन के लिए जामुन और ब्लैकबेरी के लिए काले अंगूर खा सकते हैं। ये दिल की बीमारी और कैंसर के खतरे को कम करता है। बेरी एंटी एजिंग भी होती हैं और याद्दाश्त बढ़ती है।
image source - getty images

गाजर में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम और पैक्टीन फाइबर होता है। यह कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने नहीं देता अैर वजन कम करने में भी मदद करता है। सर्दी के मौसम में इसका जूस पीने से कोल्ड नहीं होता है। गाजर का जूस इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से त्वचा में भी निखार आता है।
image source - getty images

विटामिन सी से भरपूर संतरा पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। इसका जूस तो सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम व फोलिक एसिड, कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल के स्तर तथा उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। ये तत्व कोशिकाओ में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन करके दिल को स्वस्थ रखते हैं।
image source - getty images

स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद को सुपरफूड माना जाता है। इसमें आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। यह कैंसर, दिल की बीमारी और दिल के दौरे के खतरे को कम करता है।
image source - getty images

पोषण से भरपूर बींस हरे रंग की फलियां होती हैं। इसमें प्रोटीन तथा घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है तथा साथ ही साथ वसा कम होता है। जब भी सामान्य पोषक आहार लिया जाता है जिसमें बीन्स का उपयोग किया गया हो तो यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है तथा यह वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक है।
image source - getty images

इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और कैल्शियम पाया जाता है। यह वजन को कम करने में भी मदद करता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के होने की संभावना कम रहती है।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।